India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद से ही मामला गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं। देशभर के लोगों में इसको लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस बीच अब एक तरफ समय रैना की परेशनाी थोड़ी कम हुई तो दूसरी और कॉमेडियन की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र साइबर सेल ने किया इनकार
दरअसल, यूट्यूबर समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर सेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज करने का अनुरोध किया था, लेकिन अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें कोई राहत देने से इनकार कर दिया है। साथ ही महाराष्ट्र साइबर सेल का कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना बयान दर्ज कराना होगा। महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को 18 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।
इंडिया में नहीं हैं समय रैना
गौरतलब है कि समय रैना इस वक्त इंडिया में नहीं हैं, ऐसे में उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल ये अनुरोध किया था, लेकिन अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन को किसी भी तरह की कोई राहत देने से साफ मना कर दिया है। अब ऐसा लग रहा है कि समय रैना की मुश्किलें कम होने के बजाय और भी बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी कि क्या समय रैना कल यानी 18 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए आएंगे या नहीं?
मुंबई पुलिस से समय को राहत
इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले समय रैना को मुंबई पुलिस से राहत मिल गई थी। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने समय रैना को इस मामले में पूछताछ के लिए 17 से 18 फरवरी का टाइम दिया गया था, लेकिन समय के भारत में ना होने की वजह से पुलिस ने उन्हें राहत देते हुए 10 मार्च तक पेश होने का समय दिया और 10 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय के अनुरोध को मानने से मना कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट को लेकर ये पूरा विवाद हुआ। इस मामले में समय और रणवीर के अलावा बाकी लोगों के भी नाम फंसे हुए हैं। इस केस में रणवीर को भी लोगों ने खूब बुरा-भला कहा है। हालांकि, रणवीर का भी पुलिस से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस जब रणवीर के घर गई तो वहां पर ताला लगा था और उनका फोन भी बंद था। इसके बाद उनके गायब होने की चर्चा हुई, तो उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि मैं भाग नहीं रहा बल्कि डरा हुआ हूं।
यह भी पढ़ें- Daaku Maharaaj On Netflix: OTT इवेंट से Urvashi Rautela गायब? इंटरनेट पर चर्चा
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines