Who Is Maharashtra CM Wife: महाराष्ट्र की जनता को उनके नए सीएम (Maharashtra CM Devendra Fadnavis) मिल गए हैं जो देवेंद्र फडणवीस हैं। बीते दिन इस बात का ऐलान हो गया है और आज वो सीएम पद की शपथ लेंगे। वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) पेशे से एक सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जो काफी फेमस हैं। क्या आप जानते हैं कि न सिर्फ फेम के मामले में बल्कि कमाई के मामले में भी अमृता पति देवेंद्र फडणवीस से आगे हैं। आइए जान लेते हैं कौन कितना अमीर?
कौन हैं अमृता फडणवीस
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि अमृता फडणवीस हैं कौन। दरअसल उनका जन्म 9 अप्रैल 1979 को नागपुर महाराष्ट्र में हुआ था। शादी से पहले उनका नाम अमृता रानाडे था लेकिन शादी के बाद पति का सरनेम लगा लिया। उनकी मां पेशे से आंखों की डॉक्टर हैं। बात उनकी पढ़ाई की करें तो उन्होंने नागपुर के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं वो स्टेट लेवल की टेनिस प्लेयर भी रह चुकी हैं। अमृता ने जीएस कॉलेज से कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और बाद में फाइनेंस में MBA और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे से कराधान कानून की पढ़ाई की।
यह भी पढ़ें: बिन शादी बनीं मां, पति ने किसी और के लिए छोड़ा, सुसाइड की कोशिश
एक्ट्रेस के साथ सिंगर भी हैं अमृता
अमृता की पढ़ाई के बारे में तो आपने जान ही लिया है, अब ये भी जान लें कि वो सिंगर होने के साथ एक्ट्रेस भी हैं। ऐसे में ये कहना गलत न होगा कि वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। सिंगिंग के साथ ही उन्होने प्रकाश झा की जय गंगाजल में “सब धन माटी” गाने से बतौर पार्श्व गायिका डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने और भी कई गाने गाए और नाम कमाया। उन्होंने टी-सीरीज़ द्वारा जारी सॉन्ग “फ़िर से” में अपनी आवाज भी दी और एक्टिंग भी की। इस गाने को एक ही दिन में 700,000 से अधिक बार देखा गया और तीन दिनों में 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा गया। जिसने एक रिकॉर्ड बनाया।
कमाई में CM पति से आगे
बात अमृता की कमाई की करें तो उन्होंने पिछले 5 सालों में पति देवेंद्र फडणवीस से ज्यादा कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमृता के पास 5 सालों में करीब 6.96 करोड़ चल संपत्ति रही है। जबकि देवेंद्र फडणवीस के पास 56.07 लाख रुपये की चल संपत्ति रही है। बात सीएम की कुल नेटवर्थ की करें तो वो 13.27 करोड़ रुपये है जिसका जिक्र चुनावी हलफनामे में किया गया है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 ने तोड़ा कौन सा कानून? जिसका ऑडियंस को करना पड़ा भुगतान, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
14 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
15 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
15 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines