CM Fadnavis on Ranveer Allahbadia: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट अक्सर विवादों से घिरा रहता है। कभी शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स के खिलाफ उनके किसी बयान को लेकर एफआईआर दर्ज कराता है तो कभी शो पर आने वाला गेस्ट ही कुछ ऐसा बोल जाता है जिसके बाद बवाल शुरू हो जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसा आपत्तिजनक बयान दे दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर शो को ही बंद करने की मांग की जा रही है। वहीं अब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
शो पर भड़के महाराष्ट्र के सीएम
इस मामले को लेकर जब महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में बताया तो गया है लेकिन फिलहाल मैंने उसे देखा नहीं है, मुझे पता चला है की भद्दे तरीके से चीजों को चलाया गया है, जो बिलकुल गलत है। फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते है, ये ठीक नहीं है हर किसी की मर्यादाएं है, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए है अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ होगा एक्शन?
अब सवाल ये है कि क्या महाराष्ट्र सरकार रणवीर अल्लाहबादिया या फिर समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा। शो को बंद किए जाने की मांग तो तेजी से चल रही है, ऐसे में क्या शो को बंद करवा दिया जाएगा। वैसे आपको बता दें कि समय रैना ने बवाल होने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया वाला एपिसोड यूट्यूब से फिलहाल हटा दिया है।
सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
दरअसल समय रैना के शो के इस चर्चित एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने एक प्रतियोगी से पूछा, ‘क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते हुए देखना चाहेंगे या फिर क्या आप एक बार उसमें शामिल हो कर इसे हमेशा के लिए रोक देंगे?’ रणवीर का ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। अब सोशल मीडिया पर लोग उनके बयान की काफी निंदा कर रहे है और लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia के गंदे जोक पर क्या रिटर्न होगा PM अवार्ड? जनता ने उठाया सवाल
संबंधित खबरें
हनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
3 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
3 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
4 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
5 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
6 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
6 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
7 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines