OTT Release of the Week: क्या कोई सोच सकता है कि किसी फिल्म का केंद्र एक कचरे के डिब्बा हो सकता है? जी हां! सही सुना आपने। एक कचरे का पुराना जंग लगा डिब्बा, जिसके खो जाने पर फिल्म का हीरो ‘पागलों’ सा उसे तलाशने लगता है। यही नहीं पुलिस की भी नींद हराम कर देता है। उस पुराने डिब्बे के लिए वो अपनी जीवनभर की पूंजी भी खर्च करने में पीछे नहीं हटता। हम बात कर रहे हैं Netflix पर आई विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘महाराजा’ की। सिनेमाघरों में 14 जून को रिलीज हुई यह फिल्म कल ही OTT पर आई है।
यह विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है और एक बार फिर उन्होंने एक्टिंग में कमाल कर दिया है। फिल्म देखने के बाद आपको इस बात का अंदाजा खुद-ब-खुद ही लग जाएगा कि आखिर क्यों इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया। महाराजा तमिलनाडु में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। भारत ही नहीं अमेरिका, खाड़ी देशों और यूएई में भी इस फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया। इस वीकेंड पर अगर घर पर बैठकर कुछ अच्छा देखने का मन है, तो यह एक बेहतरीन विकल्प है। ओटीटी पर हिंदी समेत कई भाषाओं में यह अवेलेबल है।
फिल्म देखने के 4 कारण
1. कहानी
यूं तो फिल्म में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप जैसे दिग्गज हैं। लेकिन अगर बात करें तो इस फिल्म की कहानी ही सबसे बड़ी USP है, जो आपको आखिरी तक बांधे रखेगी। पत्नी को गंवा चुका एक शख्स कैसे अपनी बेटी और पुराने कचरे के डिब्बे के साथ जिंदगी बिता रहा है, यह सच में एक अलग ही सोच है। फिर उस कचरे के डिब्बे के खो जाने के बाद पूरे पुलिस थाने को खंडहर बना देना, उसे वापस हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार पिता को देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।
सैलून में बाल काटने वाला एक साधारण इंसान लाखों रुपये की रिश्वत देने को भी तैयार हो जाता है ताकि पुलिस उसके कचरे के डिब्बे को ढूंढ निकाले। यहां तक कि वह इसके लिए CBI जांच की भी मांग करने लगता है। आप ये सब देखकर मान बैठेंगे कि ये बंदा सच में सनकी है। लेकिन रुकिए…आगे बहुत से ट्विस्ट एंड टर्न हैं। मगर जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा नहीं कि कचरे के डिब्बे में कोई खजाना छिपा होगा। वो कचरे का डिब्बा सच में एक साधारण कचरे का डिब्बा ही है।
2. विजय सेतुपति
विजय सेतुपति की बात करें तो वो हर फिल्म के साथ अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़े चले आ रहे हैं। इस बार भी कुछ अलग नहीं है। उनकी एक्टिंग में इतनी सहजता है कि आपको कभी लगता ही नहीं है कि वह कुछ खास कर रहे हैं। बेहद सादगी से वह अपने किरदार को निभाते चले जाते हैं। एक ऐसा पिता जो अपनी बेटी के लौटने से पहले हर हालत में उस कचरे के डिब्बे को ढूंढ लेना चाहता है, वह इस किरदार में बिल्कुल जमे हैं।
3. अनुराग कश्यप
अपने डायरेक्शन से अनुराग कश्यप पहले ही नए कीर्तिमान रच चुके हैं, लेकिन बीते कुछ समय में हमें उनका एक नया ही रूप देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है शौक-शौक में एक्टिंग करने वाले अनुराग कश्यप अब इसे सीरियसली लेने लगे हैं। नवाजुद्दीन की ‘हड्डी’ फिर ‘बैड ब्वॉजय’ में विलेन बनने वाले अनुराग ‘महाराजा’ में खूब जंचे हैं। फिल्म खत्म होने के बाद अनुराग कश्यप इस कदर एक्टिंग से छाप छोड़ते हैं कि आपको लग सकता है कि उन्हें हम आगे भी ऐसे रोल में देखें।
4. डायरेक्शन
फिल्म के डायरेक्टर हैं 42 साल के निथिलन स्वामीनाथन। साल 2017 में कारंगू बोमई उनकी पहली फिल्म थी। महाराजा की स्टोरी भी उन्होंने ही लिखी है और उसे बेहतरीन ढंग से परदे पर पेश भी किया है। उन्होंने बहुत छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा, जिसके चलते फिल्म से आप आखिरी क्षणों तक जुड़े रहेंगे। संस्पेंस की इतनी परते हैं कि आखिरी तक आपके लिए अंदाजा लगाना मुश्किल होगा।
Maharaja कहां देखें
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा 12 जुलाई को Netflix पर आ चुकी है। यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई है, जिसमें हिंदी भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर 4’ में क्या-क्या होगा?
ये भी पढ़ें: Anant Ambani की शादी में कितना हुआ खर्च?
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines