साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। विजय सेतुपति के को-स्टार का निधन हो गया है। सुपरहिट फिल्म ‘महाराजा’ में काम कर चुके एक्टर एसएस स्टेनली अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 57 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि एसएस स्टेनली लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उनका चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के बाद अब एसएस स्टेनली का देहांत हो गया है।
इन फिल्मों में किया था काम
एसएस स्टेनली April Maadhathil, Pudhukottaiyilirundhu Saravanan, Mercury Pookkal, Kizhakku Kadalkarai Salai जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने ‘पेरियार’, ‘रावणन’, ‘आनंदवन कट्टलाई’, ‘निनाततु यारो’, ‘सरकार’, ‘कडूगु’, ‘बोम्मई नयागी’ और ‘आन देवदै’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की है। अब उनके निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में फैंस और सेलिब्रिटीज उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
एसएस स्टेनली का निधन
जैसे ही एसएस स्टेनली के निधन की खबर फैली तो इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने एक्टर के परिवार के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करना शुरू कर दिया। अब सोशल मीडिया पर हर कोई एसएस स्टेनली को याद करता और उनके निधन पर दुख जताता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें, एक्टर और डायरेक्टर एसएस स्टेनली के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: Krystle D’Souza ने जब ‘बिस्कुट’ खाकर किया गुजारा, पेट भरने के लिए कौन बना था मसीहा?
कब होगा अंतिम संस्कार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर का अंतिम संस्कार आज यानी 15 अप्रैल को वलसरवक्कम इलेक्ट्रिक श्मशान में होगा। उम्मीद है कि इस दैरान दोस्त, रिश्तेदार और करीबी भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। अब एक्टर के जाने का गम पूरा साउथ मना रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
9 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines