Junaid Khan Reveals Real Reason for not being on Instagram: नेटफलिक्स की फिल्म ‘महाराज’ में इन दिनों आमिर खान के लाडले जुनैद खान अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं। जुनैद खान के अभिनय को ऑडियंस की तरफ से काफी तारीफें मिल रही हैं। इस सीरीज में जुनैद खान ने करसनदास मूलजी की भूमिका निभाई है। जुनैद के इस रोल को क्रिटिक्स की ओर से भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब एक इंटरव्यू में जुनैद ने काफी चीजों पर बात की है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए जुनैद ने अपने अनुभव को भी साझा किया है। चलिए आपको बताते हैं जुनैद ने आखिर क्या कुछ कहा है।
‘महाराज’ से पहले मिल रहे थे ऑफर्स
उन्होंने कहा कि ‘महाराज’ से पहले उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे लेकिन उन्हेंअपने फिल्मी डेब्यू की कोई जल्दी नहीं थी। वो आराम से बॉलीवुड में एंट्री करना चाहते थे। जुनैद ने 31 साल की उम्र में बॉलीवु़ड में डेब्यू किया है। इससे पहले वो काफी साल थिएटर्स करते रहे और अपने आप को निखारते रहे। डायरेक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा को जुनैद अपनी फिल्म ‘महाराज’ के लिए एकदम परफेक्ट लगे, जिसके बाद जुनैद को भी फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई। जुनैद ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ सर और आदित्य सर ने मेरा किसी और फिल्म के लिए दिया गया ऑडिशन देखा और उन्हें पसंद आया।
सोशल मीडिया पर ना होने की वजह
न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में जुनैद खान ने बताया है कि आखिर क्यों वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। आखिर क्यों जुनैद ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। इस सवाल पर जुनैद ने कहा कि – ‘बस ऐसे ही सोशल मीडिया पर ना आने का फैसला सोच समझकर नहीं लिया था। बस ऐसे ही वो हो गया। लोगों को नहीं पता था कि मैं कैसा दिखता हूं, क्योंकि मैंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी नहीं किया, भले ही ये एक चलन बन गया हो। लेकिन मैं सोशल मीडिया पर नहीं आया।’
फिल्म ‘महाराज’ ने बनाया रिकॉर्ड
आपको बता दें जुनैद खान स्टारर फिल्म ‘महाराज’ ने 22 देशों में ग्लोबल नॉन-इंग्लिश टॉप टेन लिस्ट में जगह बना ली है। फिल्म ने तेजी से नेटफ्लिक्स की नॉन-इंग्लिश टॉप टेन लिस्ट में नंबर दो का रैंक हासिल कर लिया है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में 5.3 मिलियन व्यूज हासिल किए है।
Junaid Khan Reveals Real Reason for not being on Instagram
जुनैद खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जुनैद खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो साई पल्लवी के साथ एक लवस्टोरी में नजर आने वाले हैं। दोनों ने अभी हाल ही में फिल्म के जापान शेड्यूल को रैप अप किया है। इस फिल्म को जुनैद के पिता आमिर खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 में बीना भाभी का फेवरेट कौन? गुड्डू भइया और डिंपी ने भी दिए दिलचस्प जवाब
संबंधित खबरें
‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
1 hr agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
1 hr agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
3 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
6 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
15 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
16 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
18 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines