Mahalakshmi Menon Unknown Story: सिनेमाजगत में कई नामी सितारे ऐसे हैं जो सक्सेस के सातवें आसमान पर तो गए लेकिन कुछ वक्त के बाद कहां गायब हो गए किसी को पता नहीं चला। इस लिस्ट में एक नहीं कई बड़ी हस्तियों के नाम शामिल हैं। आज हम आपको तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सफलता की सीढ़ी तो चढ़ी लेकिन एक समय के बाद उनके करियर पर मानो ग्रहण लग गया हो। आइए जानते हैं इस हसीना के बारे में।
यह भी पढ़ें: Merry Christams Review: रोमांस, धोखा और मर्डर; कैटरीना और विजय ने कहानी में फूंकी जान
तमिल फिल्म में बनाई पहचान
दरअसल, हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस महालक्ष्मी मेनन (Mahalakshmi Menon) की। जी हां, वही महालक्ष्मी मेनन जिन्हें स्टेज पर शोभा के नाम से भी जाना जाता है। शोभा ने हमेशा अपने बेहतर अंदाज और शानदार काम से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। शोभा एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो हमेशा अपने काम को सबसे ऊपर रखती थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म ‘थट्टुंगल थिराक्कप्पाडुम’ (Thattungal Thirakkappadum) से की थी। एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली शोभा साल 1978 में पहली बार मलयालम फिल्म ‘उथरादा रात्रि’ में लीड रोल में नजर आई थीं।
जीता नेशनल अवार्ड फिर 17 की उम्र में की खुदकुशी
अवार्ड्स किए हासिल
शोभा ने छोटी उम्र में ही वो मुकाम हासिल कर लिया था जो उन्हें भारतीय इतिहास की सबसे सफल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल करता है। महज 17 साल की उम्र में ही उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम कर लिया था। इसके अलावा शोभा ने तीन केरल स्टेट फिल्म अवार्ड- बेस्ट फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट (1971), सेकंड बेस्ट एक्ट्रेस (1977) और बेस्ट एक्ट्रेस (1978) अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने 2 Filmfare Awards Souths भी जीते। जो उन्हें साल 1978 और साल 1979 में मिले थे।
कम उम्र में की आत्महत्या
अपने शानदार फिल्मी करियर के बाद साल 1980 में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी, उस दौरान उनकी उम्र महज 17 साल थी। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘सदमा’ के डायरेक्टर बालू महेंद्र (Balu Mahendra) से शादी की थी। हालांकि डायरेक्टर बालू महेंद्र की ये दूसरी शादी थी और उन पर पहली पत्नी की ‘हत्या’ का आरोप भी लगा था। बालू महेंद्र, शोभा से 26 साल बड़े थे और शोभा उन्हें छोटी उम्र में ही दिल दे बैठी थीं। अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर एक्ट्रेस ने उनसे शादी की थी। हालांकि शोभा की मौत आज भी एक रहस्य ही बनी हुईं है। आज तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि बालू महेंद्र पर उनकी हत्या का आरोप था।
संबंधित खबरें
अनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
22 mins agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
42 mins agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 hr agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
18 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
19 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
20 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
22 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
22 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
23 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines