Mahakumbh Viral Girl Monalisa Marriage: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. मोनालिसा ने अपने प्रेमी फरमान खान से केरल में शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया है. शादी करने के बाद मोनालिसा ने पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग भी की है. महाकुंभ वायरल गर्ल के इस फैसले से उनके फैंस के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर भी सकते में हैं, जो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे. जी हां डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के इस फैसले से शॉक रह गए हैं. वहीं डायरेक्टर ने इसे लव नहीं बल्कि लव जिहाद बताया है. चलिए जानते हैं डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?
सनोज मिश्रा ने किया दावा
सनोज मिश्रा को जैसे ही इस बात की खबर लगी कि मोनालिसा ने फरमान खान नाम के शख्स से मंदिर में शादी कर ली है तो वो हैरान रह गए. सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की पोस्ट शेयर करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा. सनोज ने लिखा, ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है. मोनालिसा की इस खबर को सुनकर में सदमे में हूं. मुझे महाकुंभ में वायरल हुई लड़की गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी, मैंने उसे फिल्मों में आने की ट्रेनिंग दी और देश के सामने हीरोइन के रूप में उसका स्वागत किया, लेकिन मेरे विरोधियों को ये बात हजम नहीं हुई.’
यह भी पढ़ें: ‘परिवार का दवाब, मिल रही धमकियां…’, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने पुलिस से क्यों मांगी सुरक्षा?
लव जिहाद में फंसी मोनालिसा?
डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘मेरे विरोधी वसीम रिजवी ने मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया और उसका उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल कर सके. मैंने जेल में रहकर भी फिल्म की कहानी लिखकर उनके मुंह पर जोरदार तमाचा मारा. अब उनके पास एकमात्र ऑप्शन मोनालिसा ही बची थीं, जिसको मैं गंगा का अवतार मानता आया हूं. मोनालिसा की पर्सनल लाइफ काफी कठिन है. उसकी मम्मी, पापा, भाई सब दिखावे के हैं. वो अपनी असली मां के लिए ही जी रही है जिन्हें उसके पापा ने छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी. मोनालिसा कहती थी कि वो इन सबको लात मारकर अपनी मां के पास चली जाएंगी.’
यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 की कमाई का सिलसिला 13वें दिन भी जारी, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने पकड़ी रफ्तार
सनोज मिश्रा का पोस्ट वायरल
सनोज ने आगे कहा, ‘मोनालिसा का आज उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हुई है. इसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो खुद को मोनालिसा का मैनेजर बोलता था. वो बेरोजगार हो गया था और वो दलाल बन गया था. उसने दक्षिण भारत में सौदा भी किया और मेरी दूरी बंजारा समुदाय से बढ़ा दी. साथ ही मोनालिसा को भी बहलाया.’ सनोज मिश्रा के इन दावों में अब कितनी सच्चाई है ये तो वही जानते हैं. मोनालिसा के परिवार की तरह ही वो भी इस रिश्ते के खिलाफ थे.
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines