Sanoj Mishra की गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर क्या बोलीं मोनालिसा? वीडियो हुआ वायरल

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर बात करते हुए नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Mahakumbh Viral Girl Monalisa on Sanoj Mishra

Mahakumbh Viral Girl Monalisa on Sanoj Mishra

सोशल मीडिया पर एक बार फिर ‘महाकुंभ’ की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में सामने आए उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसमें वो फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को लेकर सफाई देती नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा भावुक अंदाज में अपील करती दिखीं कि सनोज मिश्रा के खिलाफ जो बातें फैलाई जा रही हैं, वो निराधार हैं और उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। क्या कुछ कहा मोनालिसा ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

सनोज की गिरफ्तारी के बाद पहला बयान 

फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा हाल ही में एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में आ गए थे। महिला ने उन पर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के आरोप लगाए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इस बीच मोनालिसा ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें उन्होंने इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए सनोज मिश्रा के बारे में बात की है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mona lisa (@monalisakumbhmela)

वीडियो में सनोज को बताया बेगुनाह

वीडियो में मोनालिसा ने कहा कि सनोज ने कभी उन्हें गलत नजर से नहीं देखा और वो उन्हें अपनी बेटी की तरह मानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग सनोज के खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर गलत धारणा बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सच्चाई को समझने की कोशिश करें।

विज्ञापन

महाकुंभ मेले में हुई थी मुलाकात

आपको बता दें मोनालिसा का और सनोज मिश्रा का कनेक्शन तब जुड़ा था जब महाकुंभ मेले के दौरान सनोज ने उन्हें पहली बार देखा था। उस समय मोनालिसा की पब्लिक परफॉर्मेंस ने सनोज का ध्यान खींचा और उन्होंने मोना को अपनी फिल्म द डायरीज ऑफ मणिपुर के लिए साइन करने का फैसला लिया। इसके बाद से मोना की एक्टिंग और परफॉर्मिंग स्किल्स को निखारने के लिए ट्रेनिंग दी जाने लगी। मोनालिसा के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी क्लासेस और रिहर्सल के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा शिवरात्रि के मौके पर मोनालिसा ने नेपाल में एक परफॉर्मेंस भी दी थी, जो उनका पहला स्टेज परफॉर्मेंस था। इस परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी सराहा और मोना के आत्मविश्वास की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

फिल्म पर मंडराए संकट के बादल

हालांकि, सनोज मिश्रा पर लगे आरोपों के चलते फिलहाल फिल्म का भविष्य अधर में लटका नजर आ रहा है। लेकिन मोनालिसा की सार्वजनिक प्रतिक्रिया ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। जहां एक ओर डायरेक्टर पर गंभीर आरोप हैं, वहीं मोनालिसा का उनके समर्थन में सामने आना इंडस्ट्री में हलचल जरूर पैदा कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ