Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025 ) की वायरल गर्ल मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) तो सोशल मीडिया पर छा गई है। लाखों लोगों की भीड़ में मालाएं बेचने वाली सिंपल सी लड़की मोनालिसा अपनी सुंदर आंखों की वजह से चर्चा में आ गई है। किसी ने मोनालिसा की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, और फिर वीडियो बनाकर शेयर की, जिससे वो वायरल हो गई। किस्मत ने ऐसी बाजी मारी की माला बेचने वाली लड़की को फेमस फिल्म मेकर ने फिल्म ऑफर कर दी है।
फिल्म मेकर सनोज मिश्रा भी हुए फिदा
कंजी आंखों वाली मोनालिसा की खूबसूरत आंखें और दिल चुरा लेने वाली मुस्कान ने कुंभ में उन्हें फेमस कर दिया है। हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहता है। वहीं मशहूर फिल्म मेकर सनोज मिश्रा की नजर भी मोनालिसा पर पड़ गई है। न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के अनुसार, वो भी उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं और अपनी फिल्म में उन्हें लीड रोल के लिए सिलेक्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें 34 की उम्र में रहस्यमयी मौत, इंजीनियरिंग छोड़ बना हीरो,गर्लफ्रेंड संग बनाया ‘पवित्र रिश्ता’
इस फिल्म के लिए किया सिलेक्ट
कथित तौर पर मोनालिसा को फिल्म मेकर सनोज मिश्रा अपने नए प्रोजेक्ट के लिए उन्हें सलेक्ट कर सकते हैं। वायरल गर्ल को डायरी ऑफ मणिपुर के लिए लीड रोल के लिए चुना जा सकता है। हालांकि मोनालिसा को एक्टिंग का ‘ए’ भी नहीं आता, लेकिन उन्हें एक्ट्रेस बनने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। अगर ये सच में होता है तो इसमें कोई दो राय नहीं की मोनालिसा पर शिव कृपा है।
भीड़ से परेशान हो गई है मोनालिसा
मोनालिसा सोशल मीडिया पर इतनी फेमस हो गई है कि देश-विदेश के लोग उनसे मिलने के लिए महाकुंभ में उन्हें घेर लेते हैं। अब तो वो भीड़ से इतनी परेशान हो गई है कि अपने आपको लोगों की नजरों से छिपाने के लिए खुद को चादर और शॉल से कवर रही है। इंफ्लुएंसर से लेकर आम लोग तक उन्हें देखने और फोटो क्लिक करवाने के लिए उनके पास जा रहे हैं। मोनालिसा के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देख हर कोई उनकी तारीफ ही कर रहा है।
यह भी पढ़ें Saif Ali Khan पर कैसे किया गया हमला, घर में कैसे हुई हमलावर की एंट्री? रिक्रिएट किया सीन
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
10 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
11 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines