हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahakavya Shri Ramayan Katha का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स, कच्चा बादाम गर्ल को भी खूब सुनाया

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Reaction: कुछ दिनों से फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, लेकिन लोगों को ये पसंद नहीं आया है.

विज्ञापन
फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर. image credit- youtube

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Reaction: कुछ दिनों से फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. इस बीच अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसकी आते ही खूब बातें होने लगी है. भले ही फिल्म के ट्रेलर को बेहद शानदार ढंग से पेश किया गया है, लेकिन फिर भी लोगों को ये कुछ खास पसंद नहीं आया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को लेकर यूजर्स का क्या कहना है?

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर की अगर बात करें तो करीब 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में राम और सीता के रिश्ते, वनवास, सीता हरण, हनुमान की भक्ति और धर्म-अधर्म के संघर्ष की झलक दिखाई गई है. इस फिल्म में देव शर्मा भगवान राम, अंजलि अरोड़ा माता सीता और रजनीश दुग्गल रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं.

नाखुश नजर आए यूजर्स

साथ ही फिल्म में शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान का किरदार निभा रहे हैं. अब अगर ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शन की बात करें तो ऑडियंस को ये ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया है. खासकर अंजलि अरोड़ा समेत बाकी कलाकारों का रामायण के किरदार निभाना यूजर्स को खटक रहा है. भले ही लोगों ने ट्रेलर देख लिया, लेकिन लोग नाखुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

लोगों ने क्या कहा?

एक यूजर ने इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लिखा है कि कोई कह रहा है कि भगवान से डरो. एक और यूजर ने लिखा है कि भगवान से डरो. एक अन्य यूजर ने कहा कि आदिपुरुष के लिए भारी कॉम्पिटिशन आ गया. एक अन्य ने कहा कि अरे ये क्या देख लिया भाई. एक और यूजर ने कहा कि जिस ने भी ये फिल्म बनाने के बारे में सोचा, उसका दिमाग सिर में से निकाल लेना चाहिए.

फीचर फिल्म डेब्यू कर रही हैं अंजलि

इस तरह के रिएक्शन यूजर्स ने फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के ट्रेलर को देखने के बाद दिए हैं. वहीं, अगर अंजलि अरोड़ा की बात करें तो लोगों ने उन्हें भी खूब ट्रोल किया है. बता दें कि अंजलि इस फिल्म से फीचर फिल्म डेब्यू कर रही हैं और उन्होंने माता सीता के किरदार को सिर्फ अभिनय की भूमिका नहीं माना बल्कि ये उनके लिए कहीं ज्यादा है.

विज्ञापन

क्या बोलीं अंजलि?

दरअसल, अंजलि ने एक बातचीत में कहा है कि माता सीता की जो बात मेरे दिल के सबसे करीब रही, वो उनका अटूट संकल्प था और उनकी कोमलता और गरिमा के पीछे असाधारण आंतरिक शक्ति थी. कठिन परिस्थितियों और लंबे अलगाव के बावजूद उन्होंने अपनी गरिमा, आस्था और मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा. अंजलि ने कहा कि मेरे लिए सबसे जरूरी था कि मैं पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी उस आंतरिक शक्ति और गरिमा को अपने अभिनय में ला सकूं, जिसकी मैंने पूरी कोशिश की है.

यह भी पढ़ें- ‘मैं इस अवॉर्ड को…’, दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर Anant Nag ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola