हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahabharat: सालों बाद 'अर्जुन' और 'दुर्योधन' का हुआ आमना-सामना, फिर सुनाई कथा संग्राम की, 'श्रीकृष्ण' और 'द्रौपदी' आ गए याद

Mahabharat Team Reunion: शो ‘महाभारत’ ने दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। फैंस को अब पूरी टीम का एक रीयूनियन देखने को मिला जिससे वो काफी खुश और इमोशनल हो गए। इन खास पलों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Mahabharat Team Reunion

Mahabharat Team Reunion: भारतीय टेलीविजन के ऐतिहासिक ड्रामा शो ‘महाभारत’ का नाम सुनते ही दर्शकों के दिलों में एक बार फिर से एपिक सीरियल की यादें ताजा हो जाती है। इस शो ने साल 2013 में अपने प्रीमियर के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 11 साल बाद इस शो के कलाकारों का एक रीयूनियन हुआ, जिसने पुरानी यादों को ताजा कर दिया और कई इमोशनल पल भी सामने लाए। इस रीयूनियन ने न सिर्फ शो के फैंस को खुश किया बल्कि कुछ कलाकारों का ना पहुंचना भी कई फैंस को खल गया।

शहीर शेख ने शेयर की तस्वीरें

शहीर शेख, जिन्होंने शो में अर्जुन का किरदार निभाया था, उन्होंने इस खास रीयूनियन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पूरी टीम के साथ एक ग्रुप फोटो पोस्ट की, जिसमें सभी कलाकार और क्रू मेंबर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहीर ने शो का टाइटल ट्रैक गाते हुए एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें सभी एक साथ मिलकर गा रहे थे। शहीर ने इस रीयूनियन के बारे में लिखा, “कल रात बहुत सारी पुरानी यादें ताजा हुईं। हम सब ने खूब हंसी-मजाक किया और धमाल मचाया।”

 टीम का रीयूनियन रहा बेहद खास

इस खास मौके पर शो के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने सभी कलाकारों को एक साथ लाने के लिए पूरी मेहनत की। इस रीयूनियन में शहीर शेख के साथ-साथ विन राणा, अहम शर्मा, पारस अरोड़ा, अंकित भारद्वाज, अर्पित रांका, अंकित मोहन, लावण्या भारद्वाज, सौरव गुज्जर और रोहित भारद्वाज भी शामिल हुए। सभी ने मिलकर एक शानदार वक्त बिताया। सभी ने एक साथ डिनर किया और पुरानी यादों को ताजा किया।

कई कलाकारों की कमी महसूस की गई

इस रीयूनियन की तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद दर्शकों ने कुछ अहम कलाकारों की कमी महसूस की। सोशल मीडिया पर फैंस ने पूछा, “श्रीकृष्ण, शकुनि मामा, और द्रौपदी कहां हैं?” कई लोगों ने सौरभ राज जैन, जिन्होंने श्रीकृष्ण का रोल निभाया था उन्हें भी काफी मिस किया।

‘महाभारत’ रहा शहीर शेख का टर्निंग प्वाइंट

शहीर शेख ने ‘महाभारत’ के बाद कई सफल टीवी शोज में काम किया है, जिनमें ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘पवित्र रिश्ता 2’, और ‘ये रिश्ते हैं प्यारे के’ शामिल हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि शहीर शेख के करियर में शो ‘महाभारत’ उनके लिए टर्निंग प्वाइंट बन गया। उन्होंने हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘दो पत्ती’ में भी काम किया है, जिसमें कृति सेनन और काजोल जैसे नामी कलाकार शामिल हैं। शहीर ने 2020 में रुचिका कपूर से शादी की और अब वो दो प्यारी बेटियों, इनाया और कुदरत के माता-पिता हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 की दो कट्टर दुश्मन आईं एक साथ, जो बिग बॉस नहीं कर सके वो Naezy ने करा दिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें