बेटे की शादी में खूब नाचे Mahabharat के 'दुर्योधन', 'पितामह' Mukesh Khanna ने दिया आशीर्वाद

महाभारत में ‘दुर्योधन’ के किरदार से मशहूर हुए एक्टर पुनीत इस्सर के बेटे की शादी में खूब डांस-गाना देखने को मिला। ‘भीष्म पितामह’ के किरदार से फेमस मुकेश खन्ना भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे।

Mahabharat Actor Puneet Issar Son Got Married

टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में अपने को-एक्टर पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर की शादी में शिरकत की। सिद्धांत ने सुरभि शुक्ला के साथ विवाह किया और इस मौके पर आयोजित रिसेप्शन में मुकेश खन्ना ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो पुनीत इस्सर, सिद्धांत और सुरभि के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘दुर्योधन के घर शादी हो और पितामह ना जाए ऐसा तो संभव नहीं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पुनीत इस्सर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में पहुंचे मुकेश खन्ना। न पहुंचते तो सिद्धांत के विरुद्ध हो जाते।’ उन्होंने बहू को आशीर्वाद देते हुए लिखा, ‘अखंड सौभाग्यवती भव।’ मुकेश खन्ना ने इस मिलन को द्वापर युग और कलियुग का अनोखा संगम बताया। इस दौरान सभी ने जमकर डांस भी किया। देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ