Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। महाकुंभ में देश के कोने-कोने से लोग शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर महाकुंभ 2025 की तमाम फोटोज और वीडियो मौजूद हैं। इतना ही नहीं बल्कि महाकुंभ से एक साध्वी की फोटोज भी सामने आईं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं। साथ ही उन्हें सबसे ‘वायरल साध्वी’ भी कहा जाने लगा। इस बीच अब ‘वायरल साध्वी’ के वीडियो को केआके ने पोस्ट किया है।
केआरके ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, कमाल आर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में केआरके ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘वायरल साध्वी’ के नाम से चर्चा में आई साध्वी हर्षा नजर आ रही हैं। इस वीडियो में हर्षा कह रही हैं कि हर हर महादेव, जय श्री राम, बहुत सारे लोग मुझे मैसेज और कमेंट कर रहे हैं कि दीदी हमें हमारा मनचाहा प्यार बस में करना है, जिससे वो हमसे शादी कर ले और कभी अलग ना हो।
हर्षा ने बताया मंत्र
वीडियो में हर्षा आगे कह रही हैं कि आज मैं आपको एक ऐसी ही मंत्र बताने वाली हूं, जिससे आप अपना मनचाहा प्यार, अपनी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड को अपने वश में कर सकते हैं और वो आपको कभी छोड़कर नहीं जाएगा और आपकी हर बात भी मानेगा। वीडियो में हर्षा कहती हैं कि वो मंत्र है ओम गीली गीली छू, ओम भट स्वाहा। इस मंत्र का आपको डेली एक हजार आठ बार जाप करना है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब केआरके के इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि वायरल होने के लिए मैडम ज्यादा ही जोर लगा रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि वायरल होने के लिए पूरा ट्राई कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये क्या हो रहा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। इसके अलावा केआरके ने एक और भी पोस्ट शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैं इन साध्वी को फिल्म ‘देशद्रोही2’ में रोल ऑफर करता हूं।
हर्षा रिछारिया
गौरतलब है कि सुदंरी साध्वी कोई और नहीं बल्कि एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनका नाम हर्षा रिछारिया है। जानकारी है कि वो 2 साल से साध्वी बनी हैं। इस वक्त वो सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में हैं और सुर्खियों में भी छाई हुई हैं। इसके अलावा अगर हर्षा रिछारिया की बात करें तो उनके गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी महाराज हैं और वे निरंजनी अखाड़ा से भी जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा बता दें कि हर्षा, साध्वी बनने से पहले मॉडल और सेलिब्रिटी एंकर भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Black Warrant में दिखा कपूर खानदान का एक बेटा, जानें कौन हैं Zahan Kapoor?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines