Maha Kumbh 2025: इस वक्त पूरा देश महाकुंभ 2025 का जश्न मना रहा है। देशभर से लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे रहे हैं। इसमें बड़े-बड़े सितारों से लेकर आमजन तक शामिल हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भी महाकुंभ 2025 में पहुंचीं और वहां पर उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया। ममता के बाद अब एक और एक्ट्रेस महाकुंभ पहुंची है। आइए जानते हैं कि अब कौन महाकुंभ 2025 में गया है?
एयरपोर्ट पर नजर आईं पूनम पांडे
दरअसल, हाल ही में पूनम पांडे को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान जैसे ही पैप्स की नजर एक्ट्रेस पर पड़ी, तो उन्होंने पूनम से पूछा कि आप कहां जा रही हैं? इस पर पूनम ने जवाब दिया कि महाकुंभ जा रही हूं। इसके बाद पूनम ने कहा कि मैं जब वापस आऊंगी, तो तुम लोगों के लिए प्रसाद लेकर आऊंगी। इतना ही नहीं बल्कि पूनम ने आगे ये भी पूछा कि क्या और भी कुछ लाना है? पूनम के इस सवाल पर पैप्स ने कहा कि नहीं नहीं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, अब पूनम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जाओ लगा आओ डुबकी। दूसरे यूजर ने कहा कि हर हर महादेव। तीसरे यूजर ने लिखा कि जाओ और सारे पाप धुल लो। एक अन्य ने लिखा कि अरे ये जिंदा है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।
2 फरवरी 2024 को फैलाई थी झूठी मौत की खबर
बता दें कि पूनम पांडे ने बीते साल यानी 2024 में अपनी डेथ की झूठी खबर फैलाई थी। 2 फरवरी 2024 को पूनम के सोशल मीडिया पर सर्वाइकल कैंसर से निधन की जानकारी दी गई थी। हालांकि, बाद में पूनम ने कहा था कि उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए फैलाई है। सोशल मीडिया पर इसके लिए पूनम को खूब ट्रोल भी किया गया था।
ममता कुलकर्णी महाकुंभ पहुंची थी
गौरतलब है कि हाल ही में ममता कुलकर्णी महाकुंभ में शामिल हुईं और उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया। हालांकि, ममता के महामंडलेश्वर पर बनने पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं और इस वक्त एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। इतना ही नहीं बल्कि ममता को नया नाम भी दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता कुलकर्णी का नया नाम ‘ममता नंद गिरी’ होगा और अब वो नई पहचान के साथ दुनिया के सामने आएंगी।
यह भी पढ़ें- क्या SLB ने किया था Shahid Kapoor का अपमान, सालों बाद क्यों हो रही ये चर्चा?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines