अब 'कृष', 'बाहुबली' को भूल जाएंगे! आ रही है भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म 'महा काली'

Female Superhero Movie Maha Kali Poster Out: तेलुगु फिल्म ‘महा काली’ का पोस्टर जारी किया गया है जिसे भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म बताया जा रहा है।

Female Superhero Movie Maha Kali Poster Out

Female Superhero Movie Maha Kali Poster Out

Female Superhero Movie Maha Kali Poster Out: अब तक आपने सिनेमा जगत में मेल सुपरहीरो वाली कई फिल्में देखी होंगी। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसने धमाल मचा दिया। 90 के दशक में टीवी के ‘शक्तिमान’ भी किसी सुपरहीरो से कम नहीं थे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी फीमेल सुपरहीरो क्यों पर्दे पर देखने को नहीं मिली है। अब भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो की कहानी लेकर आ रहा है ‘हनुमान’ यूनिवर्स, जिनकी फिल्म ‘महा काली’ अब पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है।

‘महा काली’ का पहला पोस्टर आउट

‘हनुमान’ यूनिवर्स की नई फिल्म ‘महाकाली’ का पहला पोस्टर दुर्गा सप्तमी के शुभ अवसर पर जारी किया गया। फिल्म के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने तेलुगु फिल्म की कहानी की एक झलक भी दिखाई। इस पोस्टर में एक मासूम लड़की को बाघ के साथ देखा जा सकता है। लड़की बाघ के साथ आंख से आंख मिला रही है। पोस्टर फिल्म के बारे में बहुत कुछ कह रहा है। इससे साफ जाहिर है कि फिल्म में महिला शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा जो ऑडियंस के लिए काफी नया एक्सपीरिंयस होगा।

भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म

इस फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक, ‘महा काली’ भारत की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म होगी, जो पारंपरिक मान्यताओं को चुनौती देने वाली है। ये फिल्म देवी काली की कहानी पर बेस्ड है और इसकी शूटिंग पश्चिम बंगाल में की जाएगी। फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा करेंगी, जो काफी फेमस है। उनका उद्देश्य इस फिल्म के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा देना है।

फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने क्या कहा?

प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म के बारे में अपने बयान में कहा है कि ‘ये फिल्म एक अद्भुत योद्धा की कहानी है, जो सच की रक्षा करती है और बुराई का नाश करती है। उन्होंने कहा कि ‘हमें गर्व है कि हम इस अनोखी कहानी को पेश कर रहे हैं।’ उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म की कास्ट का खुलासा अभी बाकी है, लेकिन संगीत का जिम्मा स्मरण साईं संभालेंगे, जो अपने शानदार म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा इस फिल्म के पोस्टर में एक मंदिर को भी दिखाया गया है, जो हिंदू संस्कृति को दर्शाता है।

‘महाकाली’ का निर्माण आरकेडी स्टूडियो के रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा किया जाएगा और प्रशांत वर्मा इसके स्क्रिप्ट लेखक होंगे। फिल्म के बजट और स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन निर्माता और निर्देशक दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

प्रशांत वर्मा ने बनाई थी सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’

आपको बता दें प्रशांत वर्मा ने अपनी पिछली फिल्म ‘हनुमान’ की सफलता के बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू किया है, जो कि एक पैन-इंडिया सुपरहीरो फिल्म थी। ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसने दर्शकों को अपनी अनूठी कहानी और ग्राफिक्स से काफी प्रभावित किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ