Dame Maggie Smith Death: फिल्म ‘हैरी पॉटर’ और ‘डाउंटन एबे’ में अपने अभिनय से लाखों फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। 89 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार ने फैंस को ये दुखद समाचार देते हुए दुख व्यक्त किया है।
ब्रिटिश मंच और सिनेमा की एक महान हस्ती रह चुकीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में दो ऑस्कर पुरस्कार जीते थे, एक साल 1970 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ और दूसरा साल 1979 में ‘कैलिफोर्निया सुइट’ के लिए।
एक्ट्रेस के बेटे ने दी जानकारी
उनके बेटों टोबी स्टीफेंस और क्रिस लार्किन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘हमें बहुत दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि डेम मैगी स्मिथ का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 27 सितंबर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो एक बहुत ही निजी व्यक्ति थीं और उनके अंतिम समय में उनके दोस्त और परिवार मौजूद था। वा दो बेटों और पांच प्यार करने वाले पोते-पोतियों को छोड़ गईं, जो अपनी मां और दादी के निधन से बहुत दुखी हैं।’
परिवार ने की प्राइवेसी की मांग
आगे लिखते हुए परिवार की तरफ से कहा गया है कि ‘हम इस मौके पर चेल्सी और वेस्टमिंस्टर अस्पताल के शानदार स्टाफ का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने उनके अंतिम दिनों में उनकी देखभाल की, हम सभी लोगों का समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं। आपसे निवेदन करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’
कॉमेडी में डेम मैगी स्मिथ का नहीं था जवाब
ब्रिटिश सिनेमा और थियेटर की महान हस्ती रहीं डेम मैगी स्मिथ ने अपने अद्भुत अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई। उनकी कॉमेडी के लिए भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था। स्मिथ ने एक बार कहा था कि ‘मेरे करियर में उतार-चढ़ाव हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे हास्य में ही सीमित कर दिया गया है।’ उन्होंने आगे बताया कि कॉमेडी को अक्सर वास्तविक कला नहीं माना जाता। हालांकि स्मिथ ने सिर्फ कॉमेडी में ही नहीं, बल्कि गंभीर किरदारों में भी शानदार प्रदर्शन किया।
‘नोवेयर टू गो’ थी पहली फिल्म
1934 में ऑक्सफोर्ड में जन्मी, स्मिथ ने अपने करियर की शुरुआत प्लेहाउस थियेटर में की। उन्होंने कई प्रमुख मंच प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया, जिनमें बंबर गैस्कोइने का म्यूजिकल ‘शेयर माय लेट्यूस’ शामिल है। इसके साथ ही स्मिथ ने फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना कदम रखा, जहां साल 1958 में सैथ होल्ट की थ्रिलर ‘नोवेयर टू गो’ ने उन्हें पहली बार मौका मिला।
उनका निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक बड़ी क्षति है। स्मिथ ने अपने जीवन में जो भी काम किया, उसने न केवल मनोरंजन किया बल्कि कला के प्रति एक नई समझ भी दी। उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी और वो हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में एक ही दिन में हुए 3 हादसे, लोग बोले- शो को लगी बुरी नजर
संबंधित खबरें
दिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
10 mins agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 hr agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 hr agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
2 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
3 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
3 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines