Madonna Son David Banda: एक मशहूर सिंगर से जुड़ा अटपटा मामला सामने आया है। जहां सिंगर की करोड़ों की पोपेर्टी और संपत्ति होने के बावजूद उनका बेटा दर-दर की ठोकरें खा रहा है। सिंगर का बेटा मां का घर छोड़ चुका है और अब उसके पास खाने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में सिंगर के बेटे को खाने तक के लिए भटकना पड़ रहा है। चलिए जानते हैं कि करीब 7000 करोड़ की मालकिन के बेटे का ऐसा हाल आखिर क्यों हो गया है।
खाने के लिए जंग लड़ रहा सिंगर का बेटा
बता दें, यहां बात मशहूर पॉप स्टार मैडोना की हो रही है। दरअसल, अब सुनने में आया है कि मैडोना का 18 साल का बेटा उनका घर छोड़कर जा चुका है। उनके बेटे का नाम डेविड बांडा है और उन्होंने खुद अपनी हालत के बारे में बताया है। डेविड ने रिवील किया है कि जब से उन्होंने मां का घर छोड़ा है वो खाने के लिए एक जंग लड़ रहे हैं। वो लगातार खाने के लिए पैसे जुटाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। हालांकि, इन सबको मैडोना के बेटे पॉजिटिव तरीके से देखते हैं।
कैसे जुटा रहे पैसे?
अब मां का करोड़ों का आलिशान घर छोड़ने के बाद डेविड बांडा न्यू यॉर्क के एक अपार्टमेंट में रह रहे हैं। इतना ही नहीं वो पैसे कमाने के लिए ऑनलाइन लोगों को गिटार सिखा रहे हैं। अब अपनी इस स्ट्रगल पर बात करते हुए डेविड ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें ये सब अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि वो अकेले नहीं हैं उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी है। साथ ही डेविड ने कहा कि ये सब रात के 9 बजे तक बहुत अच्छा लगता है, लेकिन उसके बाद भूख लगती है और याद आता है कि खाने के लिए पैसे नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: 35 साल के मशहूर सिंगर की लाइव शो में मौत, करंट के झटके से हुआ दर्दनाक हादसा
मां के सीक्रेट कर दिए रिवील
पॉप स्टार मैडोना के बेटे ने इसके अलावा अपनी मां की पर्सनल लाइफ के सीक्रेट भी रिवील किए हैं। उन्होंने बताया कि वो सिंगल नहीं हैं और उनकी जिंदगी में एक आदमी आ चुका है। वो जो करना चाहती हैं वो वही करती हैं। हालांकि, डेविड को इस बात से कोई तकलीफ नहीं है क्योंकि उनका कहना है कि ये उनकी जिंदगी है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines