Akshay Kumar, Madhurima Tuli: फिल्मी पर्दे पर कई एक्टर और एक्ट्रेसेस ऐसे होते हैं, जिनमें उम्र का बहुत फासला होता है, लेकिन फिर भी कैरेक्टर के हिसाब से कलाकारों को सब करना पड़ता है। किस्सा पुराना है, जब बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार संग एक हसीना ने इंटीमेट सीन दिए। हालांकि दोनों में कई सालों का एज गैप था और इस एक्ट्रेस ने बताया कि उनका ये एक्सपीरियंस कैसा रहा? आखिर कौन थीं ये हसीना और क्या था पूरा किस्सा? आइए जानते हैं…
अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर रोमांस करने वाली ये हसीना कौन?
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस मधुरिमा तुली हैं। जी हां, मधुरिमा तुली ने अक्षय कुमार के साथ पर्दे पर साल 2015 में आई फिल्म ‘बेबी’ में रोमांटिक सीन दिए थे। कई बार ऐसा सुनने में आया है कि अगर कोई एक्ट्रेस इस तरह के सीन करती हैं, तो अक्सर वो असहज महसूस करती हैं। मधुरिमा ने भी इस बारे में बात करते हुए बताया कि ‘बेबी’ फिल्म मेरी डेब्यू फिल्म थी, तो मैं बहुत डरी हुई थी और नर्वस थी।
कास्ट और मेकर्स ने दिया साथ
एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी पहली फिल्म थी और पहली ही फिल्म में इतने बड़े सुपरस्टार के साथ इस तरह का सीन करना अपने आपमें बड़ी बात होती है। हालांकि मेरे साथ सबसे अच्छी बात ये रही कि मुझे सबने बहुत सपोर्ट किया और मैं इन सीन को अच्छे से कर पाई। एक्ट्रेस ने फिल्म की कास्ट और मेकर्स से लेकर सबकी तारीफ की और बताया कि उन्हें इसको करने में परेशान नहीं हुई।
कौन हैं मधुरिमा?
मधुरिमा की बात करें तो आज के समय में वो एक पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। फिल्मों में काम करने से पहले उन्होंने हिंदी टेलीविजन कस्तूरी, परिचय, कुमकुम भाग्य, चंद्रकांता और कयामत की रात और रियलिटी शो नच बलिए 9 और बिग बॉस 13 में भी काम किया है। फैंस को मधुरिमा का काम बेहद पसंद आता है और वो अक्सर अपने काम और ग्लैमर से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की कई फिल्मों से कटा था Aishwarya Rai का पत्ता, एक्ट्रेस बोलीं- अचानक बिना किसी कारण के…
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
20 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
1 hr agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
2 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
5 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
6 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines