Birthday Special: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के फेमस सितारे नजर आते हैं. इस शो में इन सभी कंटेस्टेंट्स की असली पर्सनैलिटी बाहर आती दिखती है. आज हम एक ऐसी एक्स कंटेस्टेंट की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने शो में सारी हदें पार कर दी थी और बाद में सलमान खान को उन्हें शो से एविक्ट करना पड़ा था. इस एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल्स से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम कर ऑडियंस को एंटरटेन किया है. आज ये एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं, इस खास मौके पर हम आपको ‘बिग बॉस’ से जुड़ा उनकी लाइफ का एक फेमस किस्सा बताने जा रहे हैं.
‘बिग बॉस’ में आई थीं नजर
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि मधुरिमा तुली हैं. जी हां मधुरिमा तुली टीवी सीरीयल से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम कर अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकी हैं. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में एक्ट्रेस बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में नजर आई थीं. इस दौरान उन्हें शो में ऑडियंस से काफी प्यार मिला था. हालांकि उनकी एक गलती उन पर ही भारी पड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान ने की सगाई? डायमंड रिंग पहने मिस्ट्री मैन संग प्रपोजल फोटोज कीं शेयर!
‘बिग बॉस’ में की थी हिंसा
दरअसल मधुरिमा तुली ‘बिग बॉस 13’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आई थीं. इसी शो में एक्ट्रेस के कथित एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी नजर आए थे. शो में दोनों के बीच कई लड़ाईयां देखने को मिली थी. एक किस्सा ऐसा हुआ था कि दोनों में इतनी भयानक लड़ाई हो गई थी कि ये लड़ाई हिंसा में बदल गई थी. दरअसल लड़ाई के दौरान विशाल आदित्य सिंह ने मधुरिमा तुली के मुंह पर पानी फेंक दिया था, जिसके बाद मधुरिमा इतने गुस्से में आ गई थीं कि उन्होंने फ्राइंग पैन से विशाल आदित्य सिंह पर कई बार हमला किया था.
सलमान खान ने किया था शो से बाहर
वहीं रूल ब्रेक करने के लिए मधुरिमा तुली को सलमान खान ने खूब खरी-खरी सुनाई थी और चलते शो से एविक्ट कर दिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी मधुरिमा तुली को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. बता दें मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की ये लड़ाई ‘बिग बॉस’ के इतिहास का आइकॉनिक मोमेंट बन गया था. बता दें मधुरिमा तुली टीवी सीरियल के साथ-साथ ‘बेबी’ और ‘तेहरन’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines