जिस माधुरी के साथ काम करने से किया मना उसी ने दिलाई मनीषा कोइराला को 'सुपरहिट' फिल्म

Manisha Koirala Vs Madhuri Dixit in Bollywood: फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में शुमार है जिसे रोमांस के लिए पर्दे पर खूब पसंद किया गया। लेकिन इस फिल्म के लिए मनीषा कोइराला नहीं बल्कि उस वक्त की उनकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी माधुरी दीक्षित पहली पसंद थी। एक और दिलचस्प बात ये है कि एक वक्त पर मनीषा ने माधुरी के साथ एक फिल्म में काम करने से भी इनकार कर दिया था। चलिए जानते हैं इसके बारे में

Madhuri Dixit Was First Choice For 1942: A Love Story not Manisha Koirala

Madhuri Dixit Was First Choice For 1942: A Love Story not Manisha Koirala

Manisha Koirala Vs Madhuri Dixit in Bollywood: बॉलीवुड में डांसिग डीवा का टैग अगर किसी अभिनेत्री को मिला है तो वो हैं माधुरी दीक्षित। माधुरी अपने दौर की हर एक्टर डायरेक्टर की पहली पसंद मानी जाती थी। वहीं दूसरी एक्ट्रेसस की बात करें तो माधुरी के साथ कई हीरोइन्स ने पर्दे पर अपना जलवा बिखेरा। ऐसी ही एक बेहतरीन अदाकारा हैं मनीषा कोइराला। उस दौर में माधुरी और मनीषा में काफी मनमुटाव की खबरें आया करती थीं। हालांकि कभी दोनों की तरफ से एक दूसरे को लेकर कुछ बोला नहीं गया लेकिन मनीषा ने उस वक्त ‘दिल तो पागल है’ में माधुरी के साथ काम करने के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन

लेकिन क्या आप जानते हैं वो माधुरी ही थीं जिनकी वजह से मनीषा को एक बड़ी हिट फिल्म मिली। वो माधुरी ही थीं जिनके चलते मनीषा को एक बड़ा प्रोजक्ट मिला। यानी जो मनीषा माधुरी के साथ फिल्म में काम करने से परहेज कर रहीं थी उन्हीं माधुरी दीक्षित की वजह से मनीषा को एक बहुत बड़ी फिल्म मिल गई। चलिए आपको पूरी कहानी बताते हैं।

विज्ञापन

‘1942: ए लव स्टोरी’ के लिए माधुरी थीं पहली पसंद

1994 में आई रोमांटिक फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार है। फिल्म में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर की जोड़ी छा गई थी। लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि इस फिल्म में मनीषा कोइराला की जगह विधु विनोद चोपड़ा ने माधुरी दीक्षित को अप्रोच किया था। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से माधुरी इस फिल्म में काम नहीं कर पाईं थी और ये रोल मनीषा को मिल गया।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Was First Choice For 1942: A Love Story not Manisha Koirala

Madhuri Dixit Was First Choice For 1942: A Love Story not Manisha Koirala

 

विज्ञापन

अनिल की जगह शाहरुख को कास्ट करना चाहते थे

सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि पहले इस फिल्म में अभिनेता भी कोई और काम करने वाला था। डायरेक्टर विधु चाहते थे कि इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान काम करें क्योंकि उनसे बड़े रोमांटिक हीरो फिल्म जगत में ढूंढना काफी मुश्किल था। हालांकि शाहरुख भी अपने दूसरे कामों के चलते इस रोल को नहीं निभा पाए थे।

विज्ञापन

मनीषा को अपने करियर में इसका पछतावा

विज्ञापन

बहुत कम लोग ही जानते हैं कि मनीषा ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में काम करने से मना कर दिया था। मनीषा को वो रोल ऑफर हुआ था जो कि बाद में करिश्मा कपूर ने किया था। करिश्मा कपूर ने इस किरदार को निभाया और उस फिल्म में माधुरी से ज्यादा तारीफें करिश्मा कपूर ने बटोरीं। बस मनीषा को अपने करियर में इसी बात का पछतावा है कि उन्होंने कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया।

मनीषा को लगा था माधुरी से डर

विज्ञापन

इस फिल्म को मना करने के पीछे का कारण बताते हुए मनीषा ने अपना डर बताया है। जो उन्हें माधुरी से स्टारडम को देखकर लगा था। मनीषा को लगा था कि माधुरी का रोल फिल्म में ज्यादा अच्छा है और उस वक्त दोनों के बीच अच्छा खासा कॉम्पीटिशन भी हुआ करता था। इसलिए मनीषा को लगा कि माधुरी इस फिल्म में छा जाएंगी जबकि उनका किरदार बहुत पीछे रह जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ