हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धक-धक गर्ल ने याद किए इस साल के यादगार पल, Madhuri Dixit ने शेयर किया वीडियो

Madhuri Dixit, New Year 2024: माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
instagram

Madhuri Dixit, New Year 2024: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को अपडेट करती रहती है।

अब अभिनेत्री ही नहीं बल्कि सभी नया साल मनाने के लिए तैयार है। इस बीच अब माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है भाई… एक साथ दो Bhumi! क्या आप पहचान सकते हैं?

विज्ञापन

Madhuri Dixit ने शेयर किया वीडियो

माधुरी ने साल 2023 के सभी उतार-चढ़ावों को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा कि आज इस साल के उन सभी उतार-चढ़ावों का जश्न मनाए, जिन्होंने इस साल को यादगार बनाया है। वहीं, वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस ने इस साल के अपने कई मूवमेंट शेयर किए है। इस वीडियो पर अब यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर। दूसरे यूजर ने लिखा बेहद शानदार। तीसरे यूजर ने लिखा कि गॉड ब्लैस यू, हैप्पी न्यू ईयर 2024। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सो स्वीट। कुछ यूजर्स इस वीडियो पर हार्ट और फायर की इमोजी भी शेयर कर रहे है। बता दें कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक है। फैंस को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है। साथ ही माधुरी की बड़ी फैन फॉलोइंग भी है।

विज्ञापन

राजनीति में एंट्री करने की अफवाहों को माधुरी ने बताया निराधार

बता दें कि हाल ही में माधुरी को लेकर खबरें आई थी कि एक्ट्रेस राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। वहीं, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि इसमें मेरा कोई इंटरेस्ट नहीं है और अगर ऐसा कुछ है ही नहीं तो इस तरह की अफवाहें क्यों आती है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब चुनाव हो और ये अफवाहे सामने आई है। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, तो इस तरह की बातें सामने आती रहती है। जबकि मेरी इसमें कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola