Madhuri Dixit Khalnayak Team Reunion: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन्हें देखने के बाद फैंस के दिल की धड़कनें तेज़ हो गई हैं। एक तरफ फैंस एक्ससाइटेड हैं तो एक तरफ कुछ यूज़र्स एक्ट्रेस के मज़े लेते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इन तस्वीरों को शेयर किया है। ये फोटोज सुभाष घई (Subhash Ghai) की वेडिंग एनिवर्सरी के सेलिब्रेशन की है। इस पार्टी में सालों बाद 2 एक्स लवर्स साथ में स्पॉट हुए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।
यह भी पढ़ें: Anupamaa 26 October Episode Update: पाखी और डिंपी के बीच दिखेगा तनाव, रिश्तों में आई दरार भरती दिखेगी अनुपमा
‘खलनायक’ का रीयूनियन
बता दें, इस पार्टी में माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) साथ में एन्जॉय करते दिखे। इन तीनों को साथ देख फैंस को फिल्म ‘खलनायक’ (Khalnayak) की याद आ गई जो साल 1993 में सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म में सभी को माधुरी और संजय दत्त की केमिस्ट्री काफी अच्छी लगी थी। वहीं, उसके बाद इनके अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी थीं। कहा जाता है कि एक वक्त पर ये दोनों प्यार में पागल थे लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद दोनों ने कभी सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की। लम्बे समय से फैंस को इन्हें साथ देखने तक का मौका तक नहीं मिला।
एक साथ दिखे माधुरी के 2 लवर्स
लेकिन अब सुभाष घई की पार्टी ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया। अब इस पार्टी में माधुरी अपने 2 लवर्स के साथ नज़र आ रही हैं। इनमें एक तो उनके एक्स लवर संजय दत्त हैं। वहीं, इसी फ्रेम में एक्ट्रेस के पति भी दिखाई दे रहे हैं। अब इन्हें साथ देखकर फैंस तरह-तरह की बातें करते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पूरी ‘खलनायक’ टीम का रीयूनियन हो गया है। अनुपम खेर भी इनके साथ पार्टी में मौजूद थे।
फैंस का रिएक्शन
अब इन फोटोज के वायरल होते ही फैंस ने इस फिल्म के सीक्वल की डिमांड करना शुरू कर दिया है। एक फैन ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘वापस आओ संजू और माधुरी, खलनायक फिल्म 2 महान फिल्म निर्माता सुभाष घई।’ एक और फैन ने लिखा, ‘एक बार फिर वापस आए संजू और माधुरी।’ एक यूजर ने लिखा, ‘संजय दत्त- माधुरी दीक्षित की सुपर डुपर हिट जोड़ी।’ तो कोई बोला, ‘मुझे लग रहा है खलनायक 2 आने वाली है।’ अब कुछ इसी तरह से फैंस इस माधुरी दीक्षित के पोस्ट पर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
12 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
13 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
15 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
16 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
17 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines