Madhuri Dixit Fired From Film: मधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। एक्ट्रेस 90 के दशक की सबसे बड़ी और बेहतरीन अदाकारा कही जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही फैंस पर अपना जादू चला दिया था। ये जादू आज तक लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। इन उम्र भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। वही, अब उनसे जुड़ा एक पुराना किस्सा सामने आया है। पता चला है कि एक डायरेक्टर ने मधुरी के सामने फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन कुछ ऐसी डिमांड रख दी थी जिसके बाद वो बीच में ही फिल्म छोड़ने पर मजबूर हो गई थीं।
यह भी पढ़ें: वीडियो की वजह से ट्रोल हो रहीं Katrina Kaif, यूजर्स बोले ‘क्या प्लास्टिक सर्जरी करवाई है?’
फिल्म ‘शनाख्त’ के दौरान हुआ था किस्सा
चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी फिल्म थी जिसमें उनके सामने ऐसी डिमांड रखी गई। और वो डिमांड क्या थी और उसे रखने वाला शख्स कौन था। बता दें, फिल्म इंडस्ट्री के एक दिग्गज फिल्ममेकर टीनू आनंद ने अब इसपर बड़ा खुलासा किया है। टीनू आनंद ने 1989 में आई फिल्म ‘शनाख्त’ के लिए अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित को साइन किया था। अब उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शूटिंग के पहले ही दिन, उनकी कॉस्ट्यूम को लेकर माधुरी के साथ बहस हुई थी, जो बहुत बुरी तरह खत्म हुई।
स्क्रीन पर पहननी थी ब्रा
दरअसल, टीनू चाहते थे कि माधुरी स्क्रीन पर ब्रा पहने लेकिन वो इसमें कम्फर्टेबल नहीं थीं और उन्होंने इससे इंकार कर दिया। टीनू ने रिवील करते हुए कहा, “सीन में अमिताभ को उस गाड़ी में विलेन ने जंजीरों से बांध दिया है। वो माधुरी को बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन गुंडे उन पर हावी हो जाते हैं। तो माधुरी का किरदार कहता है कि जब एक औरत आपके सामने खड़ी है तो आप जंजीरों में जकड़े एक आदमी पर हमला क्यों कर रहे हैं।” डायरेक्ट ने बताया कि माधुरी को साइन करने से पहले ही उन्होंने एक्ट्रेस के साथ पूरा सीन शेयर किया था।
Image Credit: Google
इसलिए जरूरी था ब्रा वाला सीक्वेंस
उन्होंने कहा, “मैंने माधुरी को पूरा घटनाक्रम सुनाया था और मैंने उससे कहा था कि तुम्हें पहली बार अपना ब्लाउज उतारना होगा और कैमरा के सामने ब्रा में खड़े होना होगा। और मैं घास के ढेर या किसी भी चीज़ के पीछे कुछ भी छिपाने नहीं जा रहा हूं। क्योंकि आप उस आदमी की मदद करने के लिए खुद को पेश कर रहे हैं जो आपकी मदद करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए ये एक बहुत ही इम्पोर्टेन्ट सिचुएशन है और मैं इसे पहले दिन ही शूट करना चाहता हूं। उन्होंने कहा ‘ठीक है’।”
ऐसे फिल्म से बाहर हुईं माधुरी
टीनू ने आगे कहा, “मैंने कहा था कि आप अपनी ब्रा डिज़ाइन कर सकती हैं, जो आप चाहें। आप अपनी खुद की ब्रा डिजाइन कर सकते हैं, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन ये एक ब्रा होनी चाहिए क्योंकि आप अपना ब्लाउज खोल रही हैं, खुद को पेश कर रही हैं।’ लेकिन शूटिंग के पहले दिन जब 45 मिनट तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। जिसके बाद पता चला कि माधुरी अभी तक तैयार होना भी शुरू नहीं हुई हैं। टीनू बोले, “मैंने पूछा कि क्या हुआ। उसने कहा, ‘टीनू, मैं ये सिन नहीं करना चाहती।’ मैंने कहा, ‘मुझे माफ करें, आपको ये सिन करना होगा।’ उसने कहा, ‘नहीं, मैं नहीं करना चाहती।’ तो वो बोले, ‘ठीक है, पैकअप करो, फिल्म को अलविदा कहो। मैं अपनी शूटिंग कैंसिल कर दूंगा।”
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines