Madhuri Dixit Recreate Hum Aapke Hain Koun Iconic Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के आज भी कम दीवाने नहीं हैं। एक्ट्रेस ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है फैंस उन पर अपना दिल हारे बैठे हैं। जब तक वो फिल्मों में काम करती रहीं लोग उन पर जान छिड़कते रहे। वहीं, जैसे ही एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ को तवज्जो देना शुरू किया और इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया तो सभी को उनकी कमी खलने लगी। एक वक्त पर तो सबको लगने लगा था कि धक-धक गर्ल अब बड़े पर्दे पर कभी दोबारा नहीं लौटेंगी लेकिन एक्ट्रेस ने फैंस को अपनी दमदार एंट्री से चौंका दिया। वहीं, इन दिनों वो टीवी शोज जज करते हुए दिखाई दे रही हैं। माधुरी दीक्षित के बिना कोई भी डांस शो अधूरा लगता है।
माधुरी दीक्षित ने रिक्रिएट किया आइकॉनिक लुक
एक्ट्रेस फिलहाल पॉपुलर शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) की जज की कुर्सी संभाले हुए हैं। इसी शो में अब एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। अब माधुरी दीक्षित ने अपना एक आइकॉनिक लुक इस शो के सेट पर रिक्रिएट किया है जिसे देख फैंस को भी नॉस्टैल्जिया हो गया। उनकी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म ‘हम आपके हैं कौन‘ (Hum Aapke Hain Koun) से उनका एक लुक खूब वायरल हुआ था। इस फिल्म के पॉपुलर गाने ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’ (Didi Tera Devar Deewana) में एक्ट्रेस ने जो पर्पल ड्रेस पहनी थी वो आज भी लोग कॉपी कर रहे हैं। बॉलीवुड थीम पार्टी में अक्सर लोग इस कॉस्टयूम में नजर आ जाते हैं। लेकिन इस बाद खुद माधुरी दीक्षित अपने इस लुक को रिक्रिएट करती दिखीं।
29 साल बाद भी वैसी ही दिखती हैं माधुरी
अब सोशल मीडिया पर उनके इस लुक में कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक्ट्रेस को देख फैंस एक बार फिर उन पर फिदा हो गए हैं और एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। लेकिन एक्ट्रेस के इस हालिया लुक से आप इस बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि पिछले 29 साल में एक्ट्रेस कितनी बदल गई हैं। जब साल 1994 में उनकी ये फिल्म रिलीज हुई थी तब माधुरी कैसी लगती थीं और अब 29 साल बाद इन्हीं कपड़ों में वो कैसी लग रही हैं। भले ही आज एक्ट्रेस की उम्र 56 साल हो गई है लेकिन उनकी खूबसूरती और उनकी अदा में कोई कमी नहीं है। वो आज भी बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं जैसी वो उस समय लगा करती थीं। ऐसे में अब फैंस भी एक्ट्रेस को उस अवतार में देख जमकर कमेंट कर रहे हैं।
फैंस ने की माधुरी दीक्षित की तारीफ
यह भी पढ़ें:
एक यूजर ने एक्ट्रेस को देख कहा है, ‘इतने सालों के बाद भी वैसी ही दिख रही हैं।’ एक फैन ने लिखा, ‘इतनी उम्र में भी कितनी सुंदर हैं।’ तो कोई बोला, ‘सेलेब्रिटी कभी बूढ़े नहीं होते।’ एक फैन ने कमेंट किया, ‘पुरानी यादें ताजा हो गईं…।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या कमाल लग रही हैं। एक शख्स ने हैरान होते हुए बोला, ‘क्या वो सच में हैं? मेरा मतलब है उन्हें देखो।’ अब सभी लोग माधुरी का ये लुक देखकर खुश हैं और एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
3 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
4 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
6 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines