मां बनने के बाद Madhuri Dixit को करना पड़ा सोशल जजमेंट का सामना, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Madhuri Dixit facing social judgments: माधुरी दीक्षित ने अपने मां बनने के बाद सोशल जजमेंट का सामना किया। एक्ट्रेस ने अब इस पर बात की है।

Madhuri Dixit facing social judgments

INSTAGRAM

Madhuri Dixit facing social judgments: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का आज भी जलवा है। अभिनेत्री की बड़ी फैन फॉलोइंग है और फैंस में उनका अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित को मां बनने के बाद सामाजिक आलोचनाओं (सोशल जजमेंट) का सामना करना पड़ा था। इसे लेकर अब एक्ट्रेस ने खुद खुलासा किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने इसपर क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग लोगों की अलग सोच होती है- माधुरी

हाल ही में bollywoodbubble ने एक्ट्रेस के इंटव्यू का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में माधुरी सोशल जजमेंट पर बात करती नजर आई। उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा होता है कि अलग-अलग लोगों की अलग सोच होती है। बहुत से लोग ऐसे बोलते हैं कि अरे आप तो मां बन गई हैं अभी आप क्यों डांस कर रही हैं। आप बैठ जाइए अभी, आप घर देखिए, आप ऐसा कीजिए-वैसा कीजिए।

विज्ञापन

ये तो हम सब करते ही हैं- माधुरी

इसके आगे माधुरी ने कहा कि लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि ये तो हम सब करते ही हैं। बच्चों को देखना या घर संभालना ये सब तो करते ही हैं। कुछ अपनी भी एक पर्सनेलिटी होती है, अपना भी एक वजूद होता है। आपके भी इमोसन्स है, आपकी भी चाहतें हैं लाइफ में, जो आप करना चाहते हैं। तो ऐसा क्यों होता है, जो हाउसवाइफ होती है, कि भैया ये तो कर ही लेगी।

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वहीं, जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आपने सच कहा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमेशा यही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह की सोच है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि माधुरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है और अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ