हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'राजनीति में मेरा...', Madhuri Dixit ने चुनाव लड़ने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

Madhuri Dixit, Lok Sabha Eleactions 2024: माधुरी दीक्षित ने अपने राजनीति में शामिल होने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
instagram

Madhuri Dixit, Lok Sabha Eleactions 2024: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित को लेकर लंबे टाइम से अफवाहें आ रही हैं कि वो इस बार राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं।

वहीं, अब इस पर धक-धक गर्ल ने रिएक्ट करते हुए अपना बयान दिया है। एक्ट्रेस ना कहा कि इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है, फिर भी ऐसी अफवाहें क्यों सामने आती हैं।

यह भी पढ़ें- Dino Morea को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद, क्या Bipasha Basu संग फिर करेंगे काम?

विज्ञापन

Madhuri Dixit ने चुनाव लड़ने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने जी न्यूज मारठी के एक टॉक शो में पति डॉक्टर नेने के साथ शिरकत की। इस दौरान माधुरी ने अपनी चुनाव लड़ने की खबरों पर रिएक्ट किया। एक्ट्रेस ने कहा कि जब भी चुनाव आता है, तो ऐसे अफवाहें क्यों सामने आने लगती है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा इसमें कभी कोई इंटरेस्ट नहीं रहा और ना ही मैंने इसे कभी पसंद किया। राजनीति में मेरी कभी कोई दिलचस्पी नहीं रही।

‘पंचक’ में नजर आएंगी धक-धक गर्ल

बता दें कि माधुरी बेहद शानदार एक्ट्रेस हैं और वो अपने काम से हमेशा सबका दिल जीत लेती है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि साल 2024 में वो फिल्म ‘पंचक’ में नजर आएंगी। इसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर मेरी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करेगी, तो इससे मुझे और फिल्में करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्ट्रेस के पति ने भी अपनी पत्नी के राजनीति में शामिल होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन

ये महज अफवाहें हैं- माधुरी

एक्ट्रेस के इस बयान के बाद अब ये साफ हो गया है कि ये महज अफवाहें हैं और माधुरी की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। साथ ही एक्ट्रेस अपने काम यानी एक्टिंग को लेकर बेहद सीरीयस हैं और राजनीति से उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। अब फैंस को एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘पंचक’ का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि माधुरी की ये फिल्म टिकट खिड़की पर क्या कमाल करेगी?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola