Nikki Aneja Casting Couch: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक ऐसा नाम है जो अक्सर सुनने को मिल जाता है। ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस और एक्टर हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के दर्द को झेला है। आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) की हमशक्ल कहा जाता था। स्ट्रांग बैकग्राउंड होने के बाद भी एक्ट्रेस ने बुरा समय देखा लेकिन कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। हम बात कर रहे हैं निक्की अनेजा (Nikki Aneja) की जो परमीत सेठी की बहन भी लगती हैं। चलिए उनकी जर्नी उन्हीं की जुबानी सुनते हैं।
पायलट बनने के लिए की एक्टिंग
निक्की अनेजा ने सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में बताया कि वो पायलट बनना चाहती थीं, लेकिन पिता ने मना कर दिया। ऐसे में उन्होंने ठाना की वो अपने बल पर कोर्स करेंगी, और कजिन भाई परमीत सेठी की मदद से कूद गईं मॉडलिंग इंडस्ट्री में। एक्ट्रेस को पहली ही फिल्म में अनिल कपूर के साथ काम करने का मौका मिला जिसका नाम था ‘आजाद’। हालांकि ये फिल्म बहुत हिट नहीं रही।
यह भी पढ़ें: KBC 16: एक छोटी गलती और अपूर्वा हारी 3 लाख 40 हजार, क्या आप जानते हैं राजनीति से जुड़े सवाल का जवाब
झेला कास्टिंग काउच का दर्द
निक्की ने बताया कि इस फिल्म के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का दर्द भी झेलना पड़ा। निक्की ने कहा कि वो ऊंटी में शूटिंग के लिए गई थीं, तब रात में 11 बजे मुझे डिस्ट्रीब्यूटर के साथ डिनर करने के लिए कहा जाता था।
एक दिन मैंने हां बोला लेकिन उन्होंने मेरे से ऐसी ऐसी बातें की कि मैं अनकंफर्टेबल हो गई। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी भी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया।
शाहरुख की हिट फिल्म करने से किया इनकार
निक्की ने बताया कि उन्हें अनिल कपूर के बाद सीधे शाहरुख खान संग फिल्म यस बॉस में काम करने का ऑफर मिला। उन्होंने हां भी कर दिया और डेढ़ लाख रुपये एडवांस भी लिए।
लेकिन उसी दौरान पिता जी की मौत हो गई जो उनके बेस्ट फ्रेंड भी थे। इससे वो बुरी तरह से टूट गईं और एक्टिंग करने से मना कर दिया। वो डायरेक्टर के पास गईं और उन्हें फिल्म करने से मना कर दिया और एडवांस पैसे भी वापस कर दिए।
यह भी पढ़ें: AR Rahman की एक्स वाइफ Saira Banu क्या करती हैं काम? साउथ फिल्म इंडस्ट्री से खास कनेक्शन
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines