मुंबई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक सोशल मीडिया पर स्टार भी हैं। डीवा सोशल प्लैटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के साथ फैंस को विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं।
इस बीच उन्होंने एक धमाकेदार वीडियो (Madhuri Dixit Dance Video) साझा किया है, जो उनके चाहने वालों का दिल जीत रहा है।
एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो नीले रंग के लहंगे (Madhuri Dixit lehanga Look) में सजी हुई हैं और मराठी गाने ‘तू मेरे साथ चल’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस क्लिप में माधुरी के साथ कोरियोग्राफर्स पुनीत और सलमान भी परफॉर्म करते देखे जा सकते हैं।
ये वीडियो डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (jhalak dikhla jaa 10) के मंच का है, जिसे ये तीनों फिल्हाल जज कर रहे हैं। वैसे शो में माधुरी के साथ नोरा फतेही और करण जौहर जज के रूप में नजर आते हैं। मगर फिल्हाल ये जिम्मेदारी सलमान और पुनीत ने संभाल रखी है।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही देखते छा गया है और नेटिजेंस इसपर अपनी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत बहुत बहुत सुंदर’, दूसरे ने लिखा, ‘क्वीन ऑफ डांस क्वीन ऑफ ब्यूटि’। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने हार्ट और फायर इमोजी भी ड्रॉप किया है।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines