हिट पर हिट देने के बाद भी टूट गई Madhuri Dixit और Anil Kapoor की जोड़ी, इस वजह से सालों तक नहीं किया साथ काम

Madhuri Dixit Anil Kapoor Stop Working Together

Image Credit: Google

Madhuri Dixit Anil Kapoor Stop Working Together: बॉलीवुड की एक ऐसी ऑन स्क्रीन जोड़ी है जिसे फैंस का खूब प्यार मिला। इन्हें साथ देखकर दर्शक भी अपना दिल हर बैठते थे। एक के बाद एक ये जोड़ी कई सुपरहिट फिल्में देती रही और अचानक ही इनकी रहे हमेशा के लिए अलग हो गई। यहां बात हो रही है एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की जिन्होंने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके बाद इस ऑन स्क्रीन कपल ने साथ में काम करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ी ने साथ किया पर्दे पर राज

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित साल 1987 में आई फिल्म Hifazat में पहली बार साथ नजर आए थे। इसके बाद इन दोनों ने ‘तेजाब’, ‘बेटा’, ‘खेल’, ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘पुकार’ और ‘लज्जा’ जैसी कई फिल्में साथ की। जिसके बाद इन दोनों की जोड़ी फैंस के दिल में बस गई थी और इन दोनों के दिल भी आपस में मिलने लगे थे। जी हां, कहा जाता है कि एक वक्त पर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी रोमांस कर रहे थे।

Madhuri Dixit Anil Kapoor

Image Credit: Google

विज्ञापन

दोनों को हो गया प्यार!

इनके बीच प्यार पनपने लगा था। साथ काम करते-करते अनिल और माधुरी एक दूसरे के इश्क फरमाने लगे थे। दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ता जा रहा था। लेकिन उस वक्त अनिल कपूर शादीशुदा थे और इस बात की भनक अचानक एक्टर की पत्नी सुनीता को लग गई। बस फिर क्या होना था अनिल कपूर की पत्नी ने कुछ ऐसा किया जिससे एक्टर कांप गए और उनकी और माधुरी की लव स्टोरी पर वहीं फुल स्टॉप लग गया।

पत्नी बनी दूरी की वजह?

दरअसल जब माधुरी और अनिल फिल्म ‘पुकार’ की शूटिंग कर रहे थे तब अचानक एक दिन सुनीता अपने बच्चों को लेकर फिल्म के सेट पर चली आईं। उन्होंने सेट पर कोई हंगामा तो नहीं किया मगर अनिल कपूर उन्हें वहां देखकर चौंक गए थे। अनिल को तुरंत समझ आ गया कि आखिर हुआ क्या है इसके बाद अनिल कपूर ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने तय कर लिया कि वो और माधुरी अब कभी साथ में काम नहीं करेंगे। जिसके बाद 18 साल एक दूसरे के साथ उन्होंने कोई काम नहीं किया। लेकिन फिर साल 2019 में आई फिल्म ‘डबल धमाल’ में 18 साल के लम्बे इंतजार के बाद फैंस को एक बार फिर उन्हें साथ देखने का मौका मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ