Madhubala Sister Chanchal: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। आज भी उन हसीनाओं का अपना एक अलग जलवा है और लोग उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। बात अगर हिंदी सिनेमा की हसीनओं की हो रही है, तो जाहिर है कि मधुबाला का जिक्र तो होगा ही।
कौन-सी फिल्म थी?
मधुबाला, बॉलीवुड की वो हसीना थीं, जिन्होंने हमेशा ही अपने काम से लोगों का दिल जीता। ना सिर्फ मधुबाला बल्कि उनकी बहन भी उन्हीं की तरह बला की खूबसूरत और एक्टिंग में माहिर थीं। आज हम आपको एक्ट्रेस की बहन की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उन्होंने भले ही साइड रोल किया था, लेकिन वो फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में कि वो कौन-सी फिल्म थी?
मधुबाला की बहन चंचल
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर फिल्म ‘मदर इंडिया’ थी। जी हां, फिल्म ‘मदर इंडिया’ में ही मधुबाला की बहन चंचल ने काम किया था। इस फिल्म में चंचल ने ‘रुपा’ का किरदार निभाया था। चंचल की इसी फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड आस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला था।
Madhubala, Chanchal
नरगिस दत्त, सुनील दत्त जैसे स्टार्स
इस फिल्म में चंचल ने भले ही साइड रोल अदा किया था, लेकिन दर्शकों उनके दीवाने हो गए थे और उनके काम की खूब सराहना हुई थी। इसी फिल्म में चंचल ने अपने साइड रोल से अपनी एक्टिंग का भी लोहा मनवाया था। इस फिल्म में चंचल के अलावा राजकुमार, नरगिस दत्त, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार जैसे स्टार्स शामिल थे।
मधुबाला तीसरे नंबर पर
हिंदी सिनेमा की महारानी के तौर पर जानी जाने वाली मधुबाला की उनके अलावा चार बहनें और थी, जिनमें मधुबाला तीसरे नंबर पर थी। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम दहलवी था। इसके अलावा अगर उनकी बाकी बहनों की बात करें तो उनकी एक बहन का नाम कनिज फातिमा था। दूसरी बहन का नाम अल्ताफ। तीसरे नंबर पर मधुबाला और चौथे पर चंचल थीं। वहीं, पांचवें नंबर पर जाहिदा थीं।
यह भी पढ़ें- India’s Got Latent में जाने की वजह क्या? Ranveer Allahbadia ने Samay Raina के शो को अटेंड करने का कारण किया रिवील
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
6 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
7 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
9 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
10 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
12 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines