Muslims Stars Hindu Name: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सुपरस्टार्स रह चुके हैं, जो मुस्लिम हैं, लेकिन उनको फैंस हिंदू नाम से जानते हैं। इस स्टार्स ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के साथ ही अपना नाम बदल लिया था और भी वो सभी सुपरस्टार्स अपने हिंदू नाम से ही जाने और पहचाने जाते हैं।, लेकिन ज्यादातर फैंस ये नहीं जानते कि आखिर उन्होंने अपना नाम क्यों बदला? इन स्टार्स की लिस्ट में कुछ आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं तो कुछ दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इंडस्ट्री के इन टॉप एक्टर और एक्ट्रेसेस के बारे में।
मधुबाला (Madhubala)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की खूबसूरत और टॉप एक्ट्रेस मधुबाला का आता है। मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था। हालांकि, फिल्मी दुनिया में एंट्री के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर हिंदू नाम ‘मधुबाला’ रखा था। दरअसल, इसके पीछे की वजह उनका फिल्मों में कामयाबी पाना था, जिसके लिए उन्होंने अपने नाम में बदलाव किया था।
पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे दिलीप आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। एक्टर का असली नाम मोहम्मद युसूफ खान है। उन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपने नाम में बदलाव किया और हिंदू नाम अपनाया।
मीना कुमारी (Meena Kumari)
इसके अलावा ‘पाकीजा’ में नजर आने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मीना कुमारी की बात करें तो, वो हिंदू नहीं मुश्लिम हैं। मीना कुमारी का असली नाम महजबीन बानो है। अपना फिल्मी सफर शुरु करने के बाद एक्ट्रेस ने अपना नाम बदलकर मीना कुमारी रखा था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में आने के लिए ही बदला था।
रीना रॉय (Reena Roy)
रीना रॉय भी हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार से आती हैं। एक्ट्रेस का असली नाम सायरा अली है। फिल्मी इंडस्ट्री में आने के बाद उनकी मां ने उनका नाम बदल कर रीना रखा था। एक्ट्रेस आखिरी बार साल 2000 में आई फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में नजर आई थीं।
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)
इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी हिंदू नहीं मुश्लिम हैं। उनका असली नाम साहीबा शेख है। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने नाम में बदलाव किया था, क्योंकि एक्ट्रेस को रानी मुखर्जी बेहद पसंद हैं, जिसके चलते उन्होंने ये नाम रखा था।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines