Madhu Mantena-Ira Mehendi: इन दिनों ‘उड़ता पंजाब’ के निर्माता मधु मंटेना और लेखिका व योगा टीचर इरा त्रिवेदी खूब सुर्खियों में हैं।
शनिवार की रात को मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बीती रात मुंबई के बांद्रा इलाके में कपल के पाली हिल घर में मेहंदी समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाग लिया है।
यह भी पढ़ें- Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने एक एड से की थी करियर की शुरुआत, फिर ऐसे जीती अभिनय की बाजी
Madhu Mantena-Ira की मेहंदी में लगा स्टार्स का मेला
मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी के मेहंदी सेरेमनी में आमिर खान, जिन्होंने मंटेना की फिल्म ‘गजनी’ में काम किया, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव के साथ पत्नी पत्रलेखा, निर्माता निखिल द्विवेदी और उनकी पत्नी गौरी पंडित ने समारोह में शिरकत की और नई शुरूआत के लिए कपल को शुभकामनाएं दीं है। वहीं, कपल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस भी कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
मंटेना और त्रिवेदी ने शेयर किया शादी का निमंत्रण
बता दें कि मंटेना और त्रिवेदी ने पहले नेट पर एक खूबसूरत शादी का निमंत्रण पोस्ट किया था, जिसमें शादी की तारीख और आफ्टर पार्टी का जिक्र था। शादी रविवार को है और पार्टी 12 जून को होगी। वहीं ये सेलिब्रेशन मुंबई में हो रहा है। बताते चलें कि मंटेना जिन्होंने ‘गजनी’, ‘अग्ली’ और ‘उड़ता पंजाब’ का निर्माण किया है, उनकी यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता है। उनकी पहली शादी 2015 से 2019 के बीच चली और फिर आधिकारिक रूप से तलाक हो गया था।
ऋतिक रोशन के लुक ने खींचा सबका ध्यान
वहीं, इस मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की है। साथ ही इस समारोह में ऋतिक रोशन के लुक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक्टर का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इस दौरान आमिर खान का कूल लुक भी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और खूब वायरल भी हो रहा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines