Maddock Films Announced 8 Movies: पिछले साल 2024 में कॉमेडी-हॉरर फिल्में ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ रिलीज हुई जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ ने तो दुनियाभर में मोटी कमाई कर डाली। इन्हीं फिल्मों की अपार सफलता को देखते हुए दिनेश विजान और नेपियन कैपिटल की मैडॉक फिल्म्स ने नए साल 2025 के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। सिर्फ ‘स्त्री 3’, ‘मुंज्या 2’ या फिर ‘भेड़िया 2’ नहीं बल्कि एक साथ 8 फिल्मों की अनाउंसमेंट कर डाली है। इस लिस्ट में कुछ नई फिल्मों के नाम भी शामिल हैं।
एक साथ 8 फिल्मों की घोषणा
आपको बता दें कि मैडॉक फिल्म्स ने जिन 8 अपकमिंग फिल्मों की घोषणा की है, यह 2028 तक हैं। किस फिल्म का सीक्वल और कौन सी नई फिल्म कब रिलीज होगी ये भी बताया गया है। ऐसे में सिर्फ 2025 ही नहीं बल्कि अगले 2028 तक फैंस को एंटरटेनमेंट की फुल डोज मिलने वाली है। इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
2025 में कौन सी फिल्में होंगी रिलीज
मैडॉक फिल्म्स की आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, दिवाली, 2025 को आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘थामा’ रिलीज होगी। इसके बाद 31 दिसंबर, 2025 को ‘शक्ति शालिनी’ रिलीज होगी। दोनों ही हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्में हैं।
यह भी पढ़ें: भूल भुलैया 3 ने OTT पर बनाया रिकॉर्ड, 5 फिल्मों को चटाई धूल
2026 में किन फिल्मों की रिलीज
अगले साल 2026 में वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ का दूसरा पार्ट रिलीज होगा। ‘भेड़िया 2’ को 14 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था जिसमें कृति सेनन भी नजर आईं थी। अब देखना होगा कि क्या मेकर्स उन्हें सीक्वल में वापस लाएंगे? उसके बाद 4 दिसंबर, 2026 को नई फिल्म ‘चामुंडा’ रिलीज होगी।
2027 में सीक्वल देंगे दस्तक
साल 2027 में मैडॉक फिल्म्स फिर से श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ वापसी करेगा। 13 अगस्त को सिनेमाघरों में ‘स्त्री 3’ रिलीज की जाएगी। इसके बाद 24 दिसंबर, 2027 को ‘महा मुंज्या’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाहिर है कि यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई ‘मुंज्या’ का सीक्वल होगी। तैयारी यहीं खत्म नहीं होती है। साल 2028 में मैडॉक फिल्म्स ‘महायुद्ध’ नाम की फ्रेंचाइजी लेकर आ रहे हैं। इसका पहला पार्ट 11 अगस्त, 2028 और दूसरा पार्ट 18 अक्टूबर, 2028 को रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
2 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
4 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
22 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines