Maalik Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में राजकुमार राव ने अपनी एक्टिंग का ऐसा प्रदर्शन किया है कि आप भी हिल जाएंगे। एक ही फिल्म में उन्होंने अपने कई अवतार दिखाए हैं, लेकिन सबसे धांसू है उनका खूंखार अवतार। 2 मिनट 45 सेकंड्स का ट्रेलर सामने आया है। इस ट्रेलर में राजकुमार राव की लाइफ के अलग-अलग स्टेज देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म में खूब खून-खराबा देखने को मिलने वाला है और ये ट्रेलर से ही रिवील हो चुका है।
‘मालिक’ के ट्रेलर में एक्शन और डायलॉग्स जीत लेंगे दिल
राजकुमार राव फिल्म ‘मालिक’ में मजबूर बाप के बेटे बनकर पैदा होते हैं, लेकिन वो एक मजबूत आदमी बनकर सामने आते हैं। वो बेटे तो मजबूर बाप के होते हैं, लेकिन पूरी कोशिश करते हैं कि वो अपने पिता को मजबूत बेटे का बाप बना दें। वो अपनी किस्मत बदलने के लिए क्या कुछ करते हैं, वो सब इस ट्रेलर में दिखाया गया है। पूरे ट्रेलर में राजकुमार राव सिर्फ एक्शन करते हुए और दमदार डायलॉग्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके एक्सप्रेशंस से भी आपकी एक सेकंड के लिए भी नजरें नहीं हटेंगी।
राजकुमार राव के कंधों पर टिकी फिल्म
राजकुमार राव इस ट्रेलर की शान हैं। वो सभी पर अकेले भारी पड़ रहे हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे वो अकेले इस फिल्म को अपने कंधों पर उठाकर चल रहे हैं। वो एक पल के लिए रौब दिखाते हैं, दूसरे सेकंड मानुषी छिल्लर के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। बाहर की दुनिया के लिए वो एक गुंडे होंगे, जो खूब मार-धाड़ करता है और किसी को मारने से पहले नहीं सोचता, लेकिन मानुषी छिल्लर के सामने वो एक स्वीट से लड़के बन जाते हैं। फिल्म में राजकुमार राव ट्रांजीशन कमाल के लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के ऑफर को इन 4 ‘ट्रेटर्स’ ने मारी लात, 2 आ सकती हैं नजर
क्या है ‘मालिक’ के ट्रेलर की हाईलाइट
‘मालिक’ के ट्रेलर का हाईलाइट है, जब वो अपनी फौज के साथ धड़ाधड़ गोलियां बरसाते हैं और लाश देखकर दर्द से चीख पड़ते हैं। वहीं, ट्रेलर का आखिरी सीन आपके रोंगटे खड़े कर देगा। वो आखिर में 4 आदमियों को एक साथ फांसी से लटका देते हैं। जब वो 4 आदमियों को एक-साथ अपने हाथ से लटकाते हैं, तो उनके चेहरे पर गुस्सा, दर्द और बदले का सुकून एक साथ नजर आता है। अब फैंस इस ट्रेलर से इम्प्रेस्ड नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
49 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines