Maa X Review: काजोल की ‘मां' ने फैंस को किया इमोशनल, बोले- ‘हॉरर विद हार्ट’

डायरेक्टर विशाल फुरिया की फिल्म ‘मां’ अपने डर और इमोशन के बेहतरीन मेल से दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लोग फिल्म की दिलचस्प कहानी और माँ-बेटी के भावनात्मक रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Maa X Review: काजोल की ‘मां' ने फैंस को किया इमोशनल, बोले- ‘हॉरर विद हार्ट’

Photo Credit- News 24

हॉरर फिल्म ‘मां’ आखिरकार 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं और इसे डायरेक्टर विशाल फुरिया ने बनाया है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह न केवल डरावनी है बल्कि इमोशनल भी है। फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है, जो अपनी बेटी को एक भूतिया हवेली में छिपी डरावनी और खतरनाक ताकतों से बचाने के लिए अलौकिक शक्तियों का सहारा लेती है।

नेटिजन्स ने क्या कहा?

एक यूजर ने लिखा, ‘एक मां की अंधेरी ताकतों से लड़ाई। डरावनी, भावनात्मक और दमदार। काजोल शानदार हैं। कहानी जबरदस्त है, एक्टिंग भी बहुत अच्छी है। मां दिल से डरावनी है। जरूर देखें। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक मां की भावना और डरावनी ताकतों का टकराव। फिल्म में इमोशन, हॉरर और पौराणिक कथाओं का अच्छा मेल है। काजोल ने बेहतरीन काम किया है। वीएफएक्स भी जबरदस्त है, खासकर क्लाइमेक्स।’ एक और यूजर ने कहा, ‘ विशाल फुरिया ने मां के प्यार और अंधेरी ताकतों की टक्कर को एक बेहतरीन हॉरर स्टोरी में बदल दिया है। फिल्म का रनटाइम भी सही है, सिर्फ 2 घंटे 13 मिनट। हॉरर पसंद करने वालों को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।’

फिल्म की एक कलाकार सुरजसिखा दास ने भी जूम के साथ एक इंटरव्यू में एक इमोशनल अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दूसरे दिन उनका एक बहुत ही अहम सीन था, जिससे वो काफी नर्वस थीं। उन्होंने अपनी मां को फोन करके अपनी घबराहट भी बताई थी।

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने सीन किया और कैमरा बंद हुआ, तो कुछ देर सब शांत हो गया। फिर सभी ने जोरदार तालियां बजाईं, जैसे थिएटर में कोई बेहतरीन परफॉर्मेंस हो गई हो। मैं सीन में पहले ही रो रही थी, लेकिन उस रिएक्शन के बाद मैं पूरी तरह टूट गई। ये पल मैं कभी नहीं भूलूंगी।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ