Maa का ट्रेलर रिलीज, डरावना इतना कि कांप उठेगी रूह; Kajol करेंगी राक्षस का सामना

Maa Trailer Release: काजोल की माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ का ट्रेलर आउट हो गया है। ये ट्रेलर काफी एंटरटेनिंग लग रहा है। राक्षस और मां के बीच की जंग ट्रेलर में दिखाई गई है।

Maa Trailer

Maa Trailer

Maa Trailer Release: काजोल की फिल्म ‘मां’ का डरावना ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस ट्रेलर में कई ऐसे सीन हैं, जो दर्शकों को चौंकाने और डराने के लिए काफी हैं। इस फिल्म में राक्षस और मां की लड़ाई देखने को मिलेगी। एक मां अपनी बेटी के लिए किस हद तक जा सकती है? ये तो आपको काजोल की फिल्म का ट्रेलर देखकर ही समझ आ जाएगा। ‘मां’ के ट्रेलर में कई हॉरर सीन हैं, जो फैंस को फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड कर सकते हैं।

विज्ञापन

सदियों से खून पीकर भी भूखा है जंगल 

ट्रेलर में एक मां- बेटी की कहानी दिखाई गई है। ये दोनों एक नई जगह जाती हैं और वहां जो कुछ होता है, उससे उनकी जिंदगी बदल जाती है। या यूं कहें कि जान खतरे में पड़ जाती है। जिस गांव में ये मां-बेटी रहने जाती हैं, वहां 3-4 महीनों से लड़कियां गायब हो रही हैं। फिल्म में एक जंगल दिखाया गया है, जो सदियों से बच्चियों का खून पीकर भी भूखा है। इस जंगल में एक पेड़ है, जिसपर राक्षस रहते हैं।

विज्ञापन

चंद्रपुर का श्राप मिटाने के लिए चढ़ेगी बलि?

चंद्रपुर पर एक श्राप है जिसे मिटाने के लिए लड़कियों की बलि दी जाती है। अब फिल्म में काजोल की बेटी भी खतरे में पड़ जाएगी। वहां के लिए उनकी बेटी की बलि चढ़ाने की कोशिश करेंगे। अब इन लोगों से और राक्षसों से काजोल कैसे अपनी बेटी को बचाती हैं? वो फिल्म में देखना होगा। ट्रेलर में कभी पेड़ों पर, तो कभी अचानक गाड़ी के शीशों पर बच्चियों के भूत दिखाई देंगे। कभी झूला झूलते हुए, तो कभी घर की दीवारों पर भूतिया पेड़ की शाखाओं से जुड़े बच्चे चलते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

बेटी के लिए राक्षसों से भी लड़ जाएंगी काजोल

ट्रेलर काफी इंटेंस लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि राक्षस के मारने के बाद भी काजोल बेटी को बचाने के लिए जिंदा हो जाएंगी। आपको बता दें, इस फिल्म में काजोल के अलावा एक्टर रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी दिखाई दे रहे हैं। रोनित रॉय की परफॉरमेंस काफी शानदार लग रही है। अब इस हॉरर मूवी को देखने के लिए आपको 27 जून का इंतजार करना पड़ेगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ