भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। यूके और यूरोप की बहुराष्ट्रीय कंपनी लाइका ग्रुप और मशहूर फिल्म निर्माता महावीर जैन ने मिलकर 9 दमदार भारतीय फिल्मों का निर्माण करने की घोषणा की है, जो दुनियाभर के दर्शकों के लिए तैयार की जाएंगी। ये घोषणा WAVES 2025 समिट में की गई, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और भारत को कंटेंट हब बनाने की योजना से प्रेरित है।
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का ग्लोबल फ्यूजन
लाइका प्रोडक्शंस, जो ‘रोबोट 2.0’ जैसी सुपरहिट फिल्मों और ‘पोन्नियिन सेलवन’ जैसी मेगाबजट फिल्मों के लिए जानी जाती है, अब भारत की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर एक नई दिशा में कदम रख रही है। ये सहयोग भारत की कला, ज्ञान और कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ी कोशिश है।
सरकार से मिला प्रोत्साहन
इस ऐलान के दौरान लाइका ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अलीराजा सुबासकरण और निर्माता महावीर जैन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से मुलाकात की और इस पहल के प्रति अपनी खुशी जाहिर की।
इस मौके पर दोनों निर्माताओं ने कहा, ‘भारत वास्तव में सौभाग्यशाली है कि उसे एक दूरदर्शी, ऊर्जावान और संवेदनशील प्रधानमंत्री मिला है। ये वक्त सही है जब भारत की समृद्ध संस्कृति और जीवनदर्शन को सिनेमा के जरिए विश्व भर में प्रस्तुत किया जाए।’
महावीर जैन की अगली फिल्मों पर नजर
‘ऊंचाई’ जैसी भावुक फिल्म को बनाने वाले महावीर जैन आने वाले समय में भी बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें कार्तिक आर्यन स्टारर ‘नागजिला’, विक्रांत मैसी और सिद्धार्थ आनंद के साथ एक अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर जिसमें वो श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। वहीं इम्तियाज अली के साथ एक दोस्ती पर आधारित फिल्म और शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद की बायोपिक शामिल है।
वैश्विक मंच पर भारत की दस्तक
प्रधानमंत्री मोदी की WAVES पहल भारत को सिर्फ कंटेंट क्रिएशन का हब नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ज्ञान को दुनियाभर तक पहुंचाना चाहती है। इस समिट का उद्देश्य न सिर्फ भारत की कहानियों को बताना है, बल्कि उन मूल्यों जैसे करुणा, प्रेम और एकता को भी वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है जो भारत की आत्मा हैं।
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को कैसे मिली थी ‘Om Shanti Om’ ? एक्ट्रेस ने किया रिवील
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
11 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
14 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
15 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
16 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
17 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines