Tamannaah Bhatia And Vijay Varma’s Breakup Reason: इन दिनों तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, कपल ने अब तक इसमें कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है। लेकिन अब तमन्ना और विजय दोनों के ब्रेकअप की असली वजह भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दोनों ने अपने रिश्ते को किस कारण से खत्म किया है।
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा दोनों ने एक दूसरे को लगभग दो साल तक डेट किया। दो साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद अब कपल की राहें अलग हो गई हैं। ब्रेकअप के बाद अब द सियासत डेली कि एक खबर की मानें तो उन्होंने बताया कि दोनों अपने बिजी शेड्यूल और आपसी मतभेद के कारण एक दूसरे से अलग हो गए हैं। बहरहाल, अब तक तमन्ना भाटिया या फिर एक्टर विजय वर्मा की तरफ से इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है।
इस कारण दोनों का हुआ ब्रेकअप
अभी हाल ही में जो खबर आई है उसमें ऐसा बताया जा रहा है कि तमन्ना अब 35 साल की हो गई है और वह अब शादी करके सेटल होना चाहती हैं और साथ ही वह यह भी चाहती हैं कि हर चीज उनके हिसाब से हो। बस यही कारण है कि विजय वर्मा और तमन्ना के बीच आपसी मतभेद बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। हालांकि, खबरों में यह भी कहा गया है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने रहेंगे और एक दूसरे का पूरा सम्मान करेंगे।
दो साल बाद कपल हुए अलग
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साल 2022 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते की खबरें जब सोशल मीडिया पर आने लगी तो उन्होंने अपने रिश्तें पर खुद ही मुहर लगा दी। कपल को लस्ट स्टोरीज-2 में देखा गया था जहां दोनों की केमेस्ट्री की खूब चर्चा हुई थी। दोनों की केमेस्ट्री फिल्मों में इतनी पसंद की गई कि जब फैंस को इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की बात पता चली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फैंस को लगा तगड़ा झटका
फैंस दोनों की जोड़ी को परफेक्ट जोड़ी का टैग भी दे चुके थे। हालांकि, किसको पता था कि दो साल बाद दोनों का रिश्ता इस मोड़ पर आकर खत्म होगा। तमन्ना और विजय के फैंस दोनों के ब्रेकअप की बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की तस्वीरों को देख फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन अब दोनों की राहें बिल्कुल अलग हो गई हैं।
तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को स्त्री-2 में देखा गया था जिसमें इनका एक आइटम नंबर जो कि काफी पसंद किया गया था। इस गाने में तमन्ना ने अपने स्टेप्स से पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और हर तरफ बस इनके डांस के बारे में ही बात की जा रही थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
50 mins agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
2 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines