Lucy-Bleu Knight Passes Away: बीते दिन यानी 22 जुलाई को फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ था। बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का कल अंतिम संस्कार हुआ है। तिशा महज 20 साल की उम्र में कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई। तिशा की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी और लोग इस गम से उभरे भी नहीं थे कि एक और झकझोर देने वाली खबर सिनेमा जगत में फिर दुख के बादल ले आई। दरअसल, मशहूर म्यूजिशियन की बेटी ने बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।
शाऊल हडसन की सौतेली बेटी का निधन
मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकी म्यूजिशियन शाऊल हडसन (Saul Hudson), जिन्हें प्रोफेशनली ‘स्लैश’ (Slash) के नाम से जाना जाता है, उनकी सौतेली बेटी लुसी-ब्लू नाइट (Lucy-Bleu Knight) महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गई है। लुसी-ब्लू नाइट की मौत से उनके मां-बार एकदम टूट से गए हैं और जवान बेटी की मौत से उनपर पहाड़ टूट पड़ा है।
पोस्ट कर दी जानकारी
लुसी-ब्लू नाइट के निधन की जानकारी स्लैश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर दी है। स्लैश ने अपने इंस्टा पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि लुसी-ब्लू नाइट (6 दिसंबर, 1998), मीगन होजेस और मार्क नाइट की प्यारी बेटी, सामंथा सोमरस नाइट और स्लैश की सौतेली बेटी, स्कार्लेट नाइट की बहन, लंदन की सौतेली बहन और कैश हडसन का 19 जुलाई 2024 को लॉस एंजिल्स, सीए में निधन हो गया। लुसी-ब्लू एक कमाल की कलाकार थी और वो बहुत प्यारी इंसान थीं।
फैंस को भी लगा झटका
शाऊल हडसन ने आगे लिखा कि परिवार इस समय गोपनीयता की मांग करता है और अनुरोध करता है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी चर्चा ना हो। फैमिली इस टाइम बहुत परेशान है और सभी शोक मना रहे हैं। इतने बड़े नुकसान से उभरने में समय लगेगा। स्लैश ने इस पोस्ट को शेयर करने के बाद कमेंट बॉक्स को भी बंद कर दिया है। हालांकि फैंस को लुसी की मौत का बेहद दुख है।
सिर्फ 25 साल की थीं लुसी
गौरतलब है कि लुसी अभी सिर्फ 25 साल की थीं, ऐसे में किसी को भी नहीं लगा था कि वो इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाएंगी। हालांकि लुसी की मौत की वजह का भी खुलासा नहीं किया गया है। हर कोई लुसी की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है और परिवार के लिए भी दुआ मांग रहा है। जहां एक तरफ ‘कुमार’ फैमिली अपनी 20 साल की बेटी की मौत के गम में डूबा है, तो वहीं अब शाऊल हडसन का परिवार भी इसी दर्द को झेल रहा है।
यह भी पढ़ें- T-Series के सह मालिक ने खोई जवान बेटी, मां ही नहीं भाई-बहन का भी हुआ बुरा हाल
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines