Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती है। फैंस को भी सनी से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, इस वक्त सनी लियोनी किसी और वजह से सुर्खियों में छाई हुई है। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और इसके पीछे की वजह क्या है?
बार और रेस्टोरेंट के निर्माण पर रोक
दरअसल, लखनऊ में सनी लियोनी के बार और रेस्टोरेंट के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ये रोक लगाई है। मिली जानकारी की मानें तो सनी लियोनी की कंपनी लखनऊ के गोमतीनगर में ‘Chika Loca by Sunny Leone’ बार एंड रेस्टोरेंट को ओपन कर रही थी, लेकिन इसके निर्माण से पहले ही आयोग ने इसको रोकने का आदेश दे दिया है।
लोगों को हो रही परेशानी
राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (State Consumer Disputes Redressal Commission) के न्यायमूर्ति अशोक कुमार और विकास सक्सेना की पीठ ने शिकायतकर्ता प्रेमा सिन्हा की शिकायत पर गुरुवार को मामले पर सुनवाई की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार और रेस्टोरेंट के बनने से स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा हाईकोर्ट और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जैसी संस्थाओं की सुरक्षा के लिए भी ये खतरा है।
19 फरवरी को अगली सुनवाई
आयोग ने कहा कि हाईकोर्ट के सामने इस बार और रेस्टोरेंट होने से सुरक्षा को लेकर खतरा भी हो सकता है। इसके अलावा लोगों की भीड़ भी ज्यादा होगी। इस सुनवाई के दौरान जस्टिस अशोक कुमार ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (Lucknow Vikas Pradhikaran) की लापारवाही पर भी चिंता जाहिर की। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को की जाएगी।
शिकायत में क्या?
इसके साथ ही अगर शिकायत की बात करें तो शिकायतकर्ता प्रेमा सिन्हा ने आयोग में शिकायत की थी कि ‘Chika Loca by Sunny Leone’ को अवैध रूप से सामुदायिक क्लब हाउस आवंटित कर दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बार और रेस्टोरेंट जैसी व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं और नियम का उल्लंघन भी हो रहा है और इसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें- Swara Bhasker का अकाउंट नहीं हुआ सस्पेंड? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
6 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
8 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
11 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
12 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
12 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
13 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
14 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
14 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines