Low Budget Film: हर किसी फिल्म का अपना अलग बजट होता है। कोई बार तो बड़े बजट की फिल्मे भी फ्लॉप हो जाती है, लेकिन कई बार छोटे बजट की फिल्मे वो कमाल कर देती हैं, जो बड़े बजट की फिल्में भी नहीं कर पाती।
जी हां, इसलिए आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद कम बजट में बनी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करोड़ो की कमाई की। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने लीड एक्ट्रेस को भी सुपरस्टार बनाया।
यह भी पढ़ें- दिनभर थिएटर-रात में शराब का सहारा, इस सुपरस्टार ने ठुकराया फिल्म को ऑफर तो Salman Khan की खुल गई किस्मत
फिल्म ‘मदर इंडिया’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ की, जो दर्शको को बेहद पसंद आई। इस फिल्म में लीजेंड्री एक्ट्रेसेज में से एक नरगिस ने अहम रोल प्ले किया था, जिसने उन्हें सुपरस्टार बनाया। इस फिल्म में वैसे तो उनके अलावा सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राजकुमार जैसे सुपरस्टार भी थे, लेकिन फिल्म की कमाई ने ये साबित कर दिया था कि फीमेल लीड भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है।
टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन
बता दें कि साल 1957 में मदर इंडिया सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार कलेक्शन किया था और 60 लाख के बजट में बनी फिल्म ने 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, इस फिल्म का डायरेक्शन महबूब खान ने किया था और फिल्म के कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि बॉक्स-ऑफिस पर नरगिस गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला सुपरस्टार थीं।
महिला सुपरस्टार लीड की बदली किस्मत
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जो कमाल किया, उससे ये तो साबित हो ही गया था कि महिला सुपरस्टार लीड भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा सकती है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म मदर इंडिया ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ रुपये की कमाई की है।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
53 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines