सिनेमाघरों में इन दिनों यश की 'टॉक्सिक' का बोल बाला चल रहा है. वहीं बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' भी शानदार कमाई कर रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. हालांकि, शुरुआत में इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. वहीं अब यह मूवी दर्शकों को अपनी ओर खिचने में कामयाब साबित हो रही है.
आपको बता दें कि इस मूवी ने अपने बजट से 500% ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद से ही हर कोई इस मूवी को देखने और इसके बारे में जानना चाहता है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'हनुमान अंश' है, जो तीन हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज करने से पहले कुछ खास प्रमोशन भी नहीं किया गया था.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: दूसरे दिन 25 करोड़ भी नहीं कमा पाई Yash की ‘टॉक्सिक’, जानें अब तक का कुल कलेक्शन
कब रिलीज हुई 'हनुमान अंश'
'हनुमान अंश' फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. सैकनिल्क के अनुसार मूवी ने शुरुआत में कुछ खास कलेक्शन नहीं किया था. मूवी ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं Hanuman Ansh फिल्म ने दूसरे वीक में 40 लाख रुपये छापे थे. हालांकि, फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस मूवी को रिलीज हुए आज 23 दिनों का समय हो चुका है फिल्म ने 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये छाप डाले हैं. 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) ने 23 दिनों में 27.38 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है.
---विज्ञापन---
वहीं मूवी के बजट की बात करें, तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस मूवी को बनाने में 1.8 करोड़ से लेकर 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. फिल्म ने तीन हफ्तों में ही अपने बजय से 500 प्रतिशत ज्यादा की कमाई कर डाली है, जिसके बाद यह मूवी दर्शकों के नजर में आ गई है.
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के बाद धीमी पड़ी यश की ‘Toxic’, दूसरे दिन की कमाई ने मेकर्स को चौंकाया
---विज्ञापन---
'आवारापन 2' ने 16वें दिन कितने का किया कलेक्शन
वहीं इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की बात करें, तो यह मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी में इमरान के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने अहम किरदार निभाया है. इस मूवी को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने मूवी ने 16वें दिन 1.25 करोड़ रुपये छापे हैं. 'आवारापन 2' ने अब तक 146.70 करोड़ का बिजनेस किया है.
यह भी पढ़ें: ‘आवारापन 2’ के आगे नहीं टिकी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’, जानें किसने किया बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कलेक्शन
---विज्ञापन---
'टॉक्सिक' ने चौथे दिन कितने का बिजनेस किया?
कन्नड़ एक्टर यश की मूवी 'टॉक्सिक' की बात करें, तो यह मूवी 26 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार ओपनिंग की थी. हालांकि, अब मूवी की कमाई में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 4 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने चौथे दिन 24.50 करोड़ का बिजनेस किया है. टॉक्सिक ने 4 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 190.45 करोड़ रुपये छाप डाले हैं.
---विज्ञापन---