Loveyapa-Badass Ravi Kumar Box office Collection: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन सिनेमाघरों में दो फिल्मों ने दस्तक दी। पहली फिल्म सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ (Loveyapa) रही। दूसरी फिल्म हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ (Badass Ravikumar)। दोनों ही फिल्मों को लेकर को लेकर पहले दिन दर्शकों में कुछ खास रुझान देखने को नहीं मिला। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दोनों फिल्मों ने दस्तक दी है। ऐसे में दोनों के बीच में टक्कर होना तय था। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रविकुमार’ में से किसने ज्यादा कलेक्शन किया है?
लवयापा का बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन
एक्टर जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ रोज डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी कम रही थी। इसके बाद से माना जा रहा था कि ये फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। ये अलग बात है कि शुक्रवार के मौके पर देशभर के कई सिनेमाघरों में फिल्म का टिकट सिर्फ 99 और 150 रुपये था। हैरानी की बात ये है कि इसके बावजूद भी जुनैद और खुशी की फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं मिला।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, जुनैद खान और खुशी कपूर की ‘लवयापा’ ने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये आंकड़े कुछ खास इम्प्रेस करने वाले नहीं हैं। गौरतलब है कि जुनैद और खुशी दोनों की ये दूसरी फिल्म है। जुनैद इससे पहले फिल्म ‘महाराज’ में नजर आए थे, जबकि खुशी इससे पहले फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Release: Game Changer से Mrs तक, वैलेंटाइन वीक में 6 फिल्में-सीरीज करें एन्जॉय
बैडएस रविकुमार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिंगर, म्यूजिशियन और एक्टर हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ की फिल्म भी सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज हुई। इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी चर्चा थी। दरअसल, इस फिल्म में हिमेश रेशमिया के डायलॉग एक से बढ़कर एक हैं। फिल्म में ड्रामा, एक्शन और इमोशन सब देखने को मिल जाएंगे।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बैडएस रविकुमार’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। कमाई के मामले में हिमेश रेशमिया की फिल्म जुनैद और खुशी की ‘लवयापा’ से ज्यादा है।
संबंधित खबरें
FWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
33 mins ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 hr agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
2 hrs ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
19 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
23 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines