Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस के घर में हाल ही में धमाकेदार टास्क हुआ, जिसमें शिवानी कुमारी, विशाल पांडे और लव कटारिया को खुद को बचाना था। इस टास्क में उन्हें खुद को बचाते हुए दूसरों की खामियां गिनवानी थीं ताकि वो बच जाएं और सामने वाला एविक्ट हो जाए। लेकिन ये गेम इन सभी पर उल्टा पड़ गया। तीनों ने खुद को सेव करने के लिए दोस्तों को दांव पर रख दिया। यानी हर किसी की यही कोशिश थी कि वो बच जाए चाहे फिर दोस्ती भाड़ में ही क्यों न जाए।
लव ने दोस्त की पीठ पर घोंपा छुरा
वहीं, इस टास्क की आड़ में एक कंटेस्टेंट का गेम और उसकी असली पर्सनालिटी एक्सपोज हो गई है। कैंपेन करते हुए कंटेस्टेंट ने दोस्ती को गेम प्लान में बदल दिया। बता दें, दोस्त बनकर दोस्त की पीठ पर छुरा घोंपने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि लवकेश कटारिया हैं। लव ने कई बार विशाल के साथ धोखा किया है। इस टास्क में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विशाल ने लवकेश पर जो भी आरोप लगाए थे उस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि सभी सन्न रह गए।
लव ने खोला विशाल का सीक्रेट
लव ने पहले कहा कि गिनवाने की बात करें तो आज आपने भी गिनवा दिया था कि मैंने आपका कप धोया है और आप बार-बार गिनवाते हैं। इसके बाद लव ने एक बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसकी जरूरत नहीं थी और इससे एक बार फिर विशाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कृतिका को लेकर हुए बवाल पर बात करते हुए लव ने कहा कि बात साथ देने कि करें तो मैं इस बारे में बात नहीं करने वाला था, लेकिन विशाल आप गलत थे। मैंने ये बात आज तक किसी को भी नहीं बोली थी, मैंने आपको उस वर्ड से जज नहीं किया था। आपने बाहर भी एक लाइन बोली थी कि अरमान जी तो किस्मत वाले हैं, तो इसलिए मैंने आपको जज किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘दोस्त’ के दम पर दिखे कंटेस्टेंट का गेम एक्सपोज, एक टास्क से जहर आया बाहर
दोस्ती के नाम पर निकाली दुश्मनी
लव कटारिया यहां भी नहीं रुके और अपनी दोस्ती को तार-तार करते हुए उन्होंने आगे ये भी कहा कि बदतमीजी की बात रही तो विशाल मुझसे ज्यादा अकड़ू है, वो चढ़ जाता है बन्दे पर। मैंने गलतियां करी हैं पर पछतावा होते ही मैंने सामने से माफी मांगी है। विशाल तुझसे हेट नहीं है लकिन तहजीब तुझसे ज्यादा है। इस ताने के बाद लव ने विशाल को ये भी कहा कि ‘अगर मेरी दोस्ती नकली लग रही है तो बिग बॉस के बाहर पता चल जाएगा। मैं दोस्तों के लिए हमेशा खड़ा रहता हूं। ये मेरे भाई बहन हैं, मुझे इनकी बुराई करनी पड़ रही है।’ ये सब कहकर लव ने बात टास्क पर डाल दी, लेकिन इसका फायदा उठाते हुए विशाल को सभी कमियां बताते हुए उनकी पोल खोलकर रख दी।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
1 hr agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
2 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
7 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
8 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
9 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
11 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
20 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines