हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'शिवानी बहुत अच्छी लड़की है, इसलिए गया था घर', Elvish Yadav से Lovekesh Kataria की दोस्ती में दरार?

Lovekesh Kataria on Friendship with Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया ने हाल ही में हुए एल्विश यादव और शिवानी कुमारी के मामले पर अपना रिएक्शन दिया है। लवकेश ने दोनों में से किसकी तरफदारी की है, देखिए रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Lovekesh Kataria on Friendship with Shivani Kumari

Lovekesh Kataria on Friendship with Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 में लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी, सना मकबूल और विशाल पांडे के बीच गहरी दोस्ती देखी गई थी। इन चारों ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी अपनी फ्रेंडशिप को बरकरार रखा और हाल ही में लवकेश अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर शिवानी के घर भी पहुंचे थे। लवकेश कटारिया ने शिवानी को सोने के झुमके भी रक्षाबंधन के गिफ्ट के तौर पर दिए हैं। लेकिन इसी बीच लवकेश के भाई जैसे दोस्त एल्विश यादव ने शिवानी कुमारी के एक कमेंट पर ऐतराज जताया। इस मामले को लेकर अब लवकेश का रिएक्शन आ गया है जो कि एल्विश के फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आएगा। आखिर क्या कहा है लवकेश ने चलिए आपको बताते हैं।

क्या है पूरा मामला? 

कुछ ही दिन पहले बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म हुआ है। शो के दौरान बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव को लवकेश कटारिया का सपोर्ट करते देखा गया। एल्विश लवकेश के बहुत खास दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे के साथ एकदम सगे भाइयों जैसे रहते हैं। लवकेश जब हाल ही में शिवानी कुमारी के घर गए तो वहां शिवानी ने कुछ ऐसा बोला जो एल्विश यादव को खटक गया। बस इसके बाद एल्विश ने एक व्लॉग वीडियो शेयर किय, जिसमें वो शिवानी कुमारी से माफी मांगने के कटारिया के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो इस पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

शिवानी के इस कमेंट पर भड़के एल्विश

लवकेश कटारिया अपने दोस्तों  लक्ष्य और अर्चित के साथ शिवानी के गांव पहुंचे थे। यहां पर लक्ष्य शिवानी से कहते हुए नजर आए कि मैं आपसे माफी मांगना चाहता हूं जिसपर शिवानी अपने व्लॉग में कहती हैं कि ये तो अब मेरी ऑडियंस के हाथ में है अगर वो कहेंगे तो मैं माफ कर दूंगी। दरअसल जब शिवानी बिग बॉस के घर के अंदर थीं तो उनकी किसी बात को लेकर बाहर लवकेश के दोस्तों ने ऐतराज जताया था। इसी बात के लिए अब लक्ष्य और अर्चित उनसे माफी मांगते हुए नजर आए। एल्विश शिवानी की इसी बात पर भड़क गए थे। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि वो होती कौन है माफ करने वाली।

लवकेश ने एल्विश-शिवानी पर दिया बयान 

लवकेश ने अब अपने व्लॉग में इस पूरे मामले पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि मेरे लिए मेरे सभी दोस्तों की जगह अलग-अलग है। एल्विश, लक्ष्य और के साथ तो मेरा अलग ही है। बाकी शिवानी बहुत अच्छी लड़की है दिल से इसलिए मैं उसके घर गया था। वो दिल की काफी साफ है। मेरे लिए सभी दोस्त अहमियत रखते हैं।

यह भी पढे़: ‘वो कौन होती है माफी देने वाली…,’ Shivani बनीं Elvish-Love के बीच दरार पैदा करने की वजह!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें