हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bigg Boss OTT 3 से Lovekesh Kataria को निकालने के लिए मेकर्स की गेम का पर्दाफाश, बदल दिया सवाल

Lovekesh Kataria Eviction: बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स अब एक्सपोज हो गए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद उनका पर्दाफाश हो गया। अपना सवाल बदलने के बाद उन्होंने गेम ही पलट दिया, लेकिन कैसे चलिए जानते हैं?

विज्ञापन
Lovekesh Kataria Eviction

Lovekesh Kataria Eviction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) जब से शुरू हुआ है फैंस को सरप्राइज कर रहा है। हर हफ्ते कुछ ऐसा हो जाता है कि फैंस भी शॉक्ड रह जाते हैं। अभी तक जितने भी एविक्शन हुए हैं दर्शकों को झटका ही लगा है। वहीं, अब तक का सबसे ट्विस्टेड एपिसोड जल्द ही देखने को मिलने वाला है। जिसे अब तक बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर समझा जा रहा था उसे एक झटके में बेघर कर दिया गया। अब लवकेश कटारिया के एविक्शन पर सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ एल्विश यादव और उनकी आर्मी बिग बॉस पर आरोप लगा रहे हैं।

मेकर्स ने ऑडियंस से छीन ली ताकत!

दूसरी तरफ फैंस भी लव के शो से बाहर होने पर मेकर्स से खफा हो गए हैं। लव के एविक्शन से बिग बॉस का डर्टी गेम एक्सपोज हो गया है। मेकर्स क्या साजिश रच रहे थे अब उसका भी पर्दाफाश हो गया है। बता दें, एलिमिनेशन की पूरी प्रोसेस ही फेक थी और सब कुछ पहले से ही तय था। मेकर्स ट्रॉफी किसे देना चाहते हैं? लगता है वो पहले ही इस बारे में विचार कर चुके हैं। वैसे भी इस बार ऑडियंस के हाथ में गेम नजर नहीं आ रहा।

कैसे रची बिग बॉस के मेकर्स ने लवकेश के खिलाफ साजिश?

वोटर्स के दिमाग और उनकी भावनाओं के साथ मेकर्स ने खिलवाड़ किया है। आर्मी जहां लवकेश को गेम जीताने की पूरी तैयारी में थी, वहीं उनके एलिमिनेशन की पॉवर मेकर्स ने घरवालों के हाथ में दे दी। ऐसे में शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट को घरवालों ने एक झटके में उखाड़कर फेंक दिया। यानी बिग बॉस पर पार्शलिटी का आरोप भी नहीं आया और उनका काम भी हो गया। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका असली गेम कब पकड़ा गया? जब मेकर्स ने वोटर्स के दिमाग के साथ खेलने की कोशिश की और उन्होंने अपना सवाल ही बदल दिया।

यह भी पढ़ें: Salman Khan मामले में आरोपी का बड़ा कन्फेशन, Lawrence Bishnoi गैंग से कैसे जुड़ा कनेक्शन?

एल्विश यादव ने मेकर्स पर लगाए आरोप

पहले मेकर्स लोगों से उन्हें वोट करने के लिए कहते थे जिन्हें वो बचाना चाहते हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने सवाल पूछा कि किसे आप देखना नहीं चाहते? ऐसे में जो लोग लव को जीताने के लिए वोट करते थे वो धोखा खाकर गलती से बिग बॉस के झांसे में आ गए। वहीं, अब एल्विश यादव ने भी शो के मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मेकर्स ने लवकेश को एविक्ट करने की साजिश रची है। अपने व्लॉग में यूट्यूबर ने कटारिया से वीडियो कॉल की है और कहा है कि ‘देख वोटों से नहीं निकल पाए तो कैसे निकाला है।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें