आशना चंद कौन? जो 7 साल से Lovekesh Kataria की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, एविक्शन पर दिया रिएक्शन

Lovekesh Kataria Rumor Girlfriend Reaction: बिग बॉस ओटीटी 3 से लवकेश कटारिया का इविक्शन काफी शॉकिंग रहा। इस बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आशना चंद का रिएक्शन आया है।

lovekesh kataria

Lovekesh Kataria.

Lovekesh Kataria Rumor Girlfriend Reaction: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से लवकेश कटारिया जब से इविक्ट हुए हैं, सोशल मीडिया पर लोगों का काफी गुस्सा देखा जा रहा है। लोगों ने सोशल मीडिया पर ‘बिग बॉस बायकॉट’ तक ट्रेंड कराना शुरू कर दिया है।  यहां तक कि लोग लव को शो का विनर बता रहे हैं और मेकर्स के फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। इन सब के बीच लवकेश कटारिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आशना चंद का रिएक्शन भी आ गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव और आशना पिछले करीब 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब तक यूट्यूबर बिग बॉस के हाउस में रहे उन्हें आशना का फुल सपोर्ट मिलता रहा है। अब जब फिनाले से दो दिन पहले उनका विनर बनने का सपना टूट गया तो आशना ने लव के लिए ट्वीट किया है। साथ ही उनके इविक्शन पर एक पोस्ट शेयर की है।

कौन हैं आशना चंद?

आपको बता दें कि आशना चंद एक डिजिटल क्रिएटर हैं। इसके अलावा वो Thriftiness नाम के एक शॉपिंग ब्रांड की ओनर भी हैं। इस ब्रांड के जरिए आशना वेस्टर्न आउटफिट का बिजनेस करती हैं। लवकेश कटारिया की रूमर्ड के तौर पर आशना चंद इन दिनों सोशल मीडिया की चर्चित पर्सनैलिटी बन गई हैं। इसके अलावा उनहें एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा के साथ भी कई बार स्पॉट किया जा चुका है। आशना के इंस्टाग्राम पर 188k फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनका डेढ़ लाख सब्सक्राइबर्स के साथ एक यूट्यूब चैनल भी है।

लवकेश के इविक्शन पर दिया रिएक्शन

लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले से ठीक दो दिन पहले इविक्ट हो गए हैं। इस दौरान उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आशना चंद ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लव की एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बताया है। इसके अलावा एक वीडियो शेयर करते हुए लवकेश को सपोर्ट करने वाले फैंस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने लिखा, ‘उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने कई सीखों और भावनात्मक उतार-चढ़ावों के इस सफ़र में उन्हें प्यार किया और उनका साथ दिया। आप सभी के बिना यह सब संभव नहीं होता, उनसे और मेरी तरफ़ से ढेर सारा प्यार।’

घरवालों के वोट का निशाना बने लवकेश

बता दें कि बिग बॉस ने घर में मौजूद टॉप 7 लोगों से वोटिंग कराई थी जिसमें कहा गया कि उन्हें किसी एक सदस्य का नाम लेना है, जिसे वो शो से निकालना चाहते हैं। इस पर सभी घरवालों ने लवकेश कटारिया का नाम लिया। ऐसे में लव को फिनाले से ठीक दो दिन पहले बाहर होना पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्हें जिस तरह का सपोर्ट मिल रहा है उससे साफ है कि लव भले ही बिग बॉस ओटीटी 3 न जीते हों लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीत लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ