Lovekesh Kataria Elimination In Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जैसे-जैसे अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो कंट्रोवर्सी में घिरता जा रहा है। शो में सिर्फ 7 कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिनमें से और दो इविक्शन हो गए हैं। ‘द खबरी’ के ट्वीट की मानें तो फिनाले से ठीक 3 दिन पहले लवकेश कटारिया और अरमान मलिक घर से बेघर हो गए हैं। लव के बाहर होने के साथ ही उनके विनर बनने का सपना टूट गया। वहीं उनके फैंस भी भड़क गए हैं। साथ ही शो बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। जाहिर है कि लवकेश कटारिया को शुरुआत से बिग बॉस हाउस का स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा था। सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी उन्हीं के हाथ में जाएगी। वहीं एल्विश आर्मी का भी उन्हें पूरा सपोर्ट था। ऐसे में उनका घर से बेघर होना काफी शॉकिंग माना जा रहा है। चर्चा यह भी है कि मेकर्स ने शो का विनर पहले से फिक्स कर रखा है।
घरवालों के वोट से हुआ इविक्शन
बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का फिनाले 2 अगस्त को होना है। घर में रणवीर शौरी, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, लवकेश कटारिया, सना मकबूल और साई केतन राव फिनाले की रेस में शामिल थे। वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लवकेश कटारिया, साई केतन राव, सना मकबूल और अरमान मलिक नॉमिनेट थे। उम्मीद की जा रही थी कि फिनाले से पहले मिड वीक में साईं घर से नॉमिनेट हो सकते हैं। हालांकि फिनाले से पहले बिग बॉस खेल गए और उन्होंने घरवालों के वोटों के आधार पर लवकेश कटारिया को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह भी पढ़ें: मशहूर दिग्गज एक्टर का बुखार बिगड़ने से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
क्या पहले से फिक्स शो का विनर?
जाहिर है कि लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने के दावेदार थे। ऐसे में उनका नॉमिनेट होना लोगों की समझ से परे है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने शो को बायकॉट करने की मांग कर डाली है। उनका कहना है कि शो का विनर पहले से फिक्स है। इस बीच रैपर नैजी को बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बताया जा रहा है। नैजी के विनर बनने को लेकर कई सारे ट्वीट भी सामने आ रहे हैं।
बाहर करने के लिए घरवालों का सहारा
जाहिर है कि लवकेश कटारिया के काफी फैंस हैं। उन्हें जनता का काफी सपोर्ट मिल रहा था। साथ ही एल्विश आर्मी भी उन्हें अपना पूरा सपोर्ट दे रही थी। माना जा रहा था कि फिनाले के दिन लवकेश कटारिया और रणवीर शौरी के बीच कड़ी टक्कर देखी जाएगी। ऐसे में कहा जा रहा है कि मेकर्स ने घरवालों से वोटिंग कराते हुए लवकेश कटारिया को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि जनता के वोटों के आधार पर लव को बाहर निकालना काफी मुश्किल था।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines