Love Stereo Again Teaser: अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा ही अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं, बीते जमाने की एक्ट्रेस रहीं सलमा आगा की बेटी जहरा खान भी एक्टिंग में डेब्यू के लिए एकदम तैयार है।
वहीं, अब टाइगर और जहरा के पहले म्यूजिक एल्बम ‘लव स्टीरियो अगेन’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं, इस गाने के टीजर में टाइगर और जहरा की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब भा रही है।
Love Stereo Again का टीजर रिलीज
टाइगर और जहरा के इस गाने की थीम रोमांटिक है, ये एक वीडियो सॉन्ग है। गाने में दोनों ने ही शानादार काम किया है। वहीं, म्यूजिक एल्बम ‘लव स्टीरियो अगेन’ के टीजर को टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर वीडियो को देखने के बाद फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। वहीं, अब फैंस भी इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
टीजर वीडियो पर कमेंट करते हुए फैन ने लिखा है कि- ‘वाह…हर बार कि तरह मार ही दिया @tigerjackieshroff ने। पूरा एल्बम देखने के लिए इंतजार नहीं होता…।’ इस तरह से यूजर्स टाइगर के वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही फैंस वीडियो में टाइगर की टोन्ड बॉडी की सरहाना कर रहे हैं। पूरे टीजर वीडियो में एक्टर ने अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट किया है।
टीजर शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा ये कैप्शन
इतना ही नहीं टाइगर ने इस टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि- और जादू पैदा करने ही वाला है! मेरे नए ट्रैक #LoveStereoAgain का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है! गाना 21 जुलाई 2023 को रिलीज होगा। बने रहें। टाइगर और जहरा का ये म्यूजिक वीडियो 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ वर्कफ्रंट
वहीं, अगर टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैंस उन्हें ‘बड़े मियां छोटे मियां 2.0’ में देखेंगे। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही बता दें कि अक्षय के साथ टाइगर की यह पहली फिल्म होगी। इसके अलावा एक्टर ‘गणपत: पार्ट वन’ में भी नजर आने वाले हैं।
जहरा वर्कफ्रंट
वहीं, अगर जहरा की बात करें तो जहरा खान पैन इंडिया फिल्म ‘वृषभा’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर प्रोड्यूस कर रही है। बताते चलें कि इस फिल्म से ही संजय कपूर की बेटी और जाह्नवी कपूर की कजिन शनाया कपूर भी डेब्यू करने वाली हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines